Aaj Ka Rashifal 6 August 2024: मंगलवार के दिन इन राशि वालों को झेलनी होगी मुसीबत, सेहत को लेकर रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 6 August 2024: मंगलवार के दिन मेष राशि के जातक को काम में परेशानी आ सकती है। वहीं वृष राशि के जातक को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 6 August 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक किसी भी काम को ना टालें। वहीं मिथुन राशि के जातक को सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। मंगलवार के दिन सिंह राशि के जातक बिजनेस में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों को मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज के दिन धनु राशि के जातक बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मंगलावार के दिन कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। मीन राशि वालों को कारोबार में लाभ मिलेगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
पंचम चंद्रमा छात्रों के लिए अनुकूल है। जॉब में ऑफिस वर्क में ज्यादा समय देना होगा। कार्य महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक --01 व 03।
शुभ रंग --नारंगी व लाल
वृष
आज का दिन बिजनेस में नव सफलताओं से भरे रहने का है। परिवार में तनाव से बचें। क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चतुर्थ चन्द्रमा व शुक्र गोचर प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व लाल।
शुभ अंक -02 व 04
मिथुन
बुध व शुक्र धन का आगमन कराने वाला है। धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन योजना के लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व तिल दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
कर्क
द्वितीय चन्द्रमा मङ्गलमय है। जॉब में अति व्यस्तता आपको परेशान कर सकता है। छात्रों को बहुत परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --04 व 06
सिंह
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। बिजनेस में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्य हेतु कन्या राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -अन्नं दान करते रहें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
कन्या
द्वादश चन्द्रमा व बुध व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ देगा। बिजनेस में कुछ नए कार्य करने का समय है। तुला व वृश्चिक राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।
आज का उपाय -फल व सप्त अन्न,वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --06 व 08
तुला
शुक्र बिजनेस वर्क को प्रगति मार्ग पर ले जाएगा। जॉब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट को ठीक करें।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है। लव लाइफ के युवा अब घर में विवाह की बात रखें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा चावल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
शुभ अंक --04 व 08
वृश्चिक
दशम चन्द्रमा आपके कार्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान कर देगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस सफलता को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है। लव लाइफ सुंदर रहेगी।
आज का उपाय -शिव उपासना करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। फल व वस्त्रों का दान भी करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक -04 व 09
धनु
चन्द्रमा भाग्य भाव में है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ से खुश रहेंगे।बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। व्यवसाय में नवीन कार्य होते रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
चन्द्रमा अष्टम लेकिन गुरु पंचम है। छात्रों का समय अनुकूल रहेगा। आप एक सफल स्टूडेंट हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी। स्वर्ण क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ
सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय वृद्धि करेंगे। जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। जॉब वर्क में बात चीत से समस्याओं को हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व तिल दान करते रहें।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
शुभ अंक --04 व 07
मीन
गुरु तृतीय व चन्द्रमा खष्ठम है। जॉब अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा ।छात्र अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है।
आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करे।
शुभ रंग --नारंगी व पीला ।
शुभ अंक --03 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited