Aaj Ka Rashifal 6 October 2024: नवरात्रि के चौथे दिन इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं टेंशन, काम में आ सकती है परेशानी

Aaj Ka Rashifal 6 October 2024: नवरात्रि के चौथे दिन मेष राशि वालों को यात्रा करने से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 6 October 2024: आज के दिन वृष राशि के जातक को इधर उधर बहकने से बेहतर है कि अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। सिंह राशि वालों को फेमिली विवादों से बचें। वृश्चिक राशि के जातक को जॉब में कार्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कुंभ राशि के वालों को घरेलू विवाद हो सकता है। मीन राशि वालों की लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। आइए जानें अब सारी राशियों का हाल।
मेष
चन्द्रमा अष्टम,शनि कुम्भ व गुरु द्वितीय गोचर में हैं। जॉब में नई सफलता का अध्याय शुरू होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त होने वाली हैं। परिवार में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय-सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -लाल व हरा।
आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष
शनि दशम व गुरु इस समय इसी राशि में है। सप्तम चन्द्रमा बिज़नेस को लेकर खुश करेंगे। इधर उधर बहकने से बेहतर है कि अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। इमोशन पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। दुर्गासप्तशती का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक -07 व 08
मिथुन
गुरु व शनि जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। न्यू बिजनेस डील को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए करियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -05 व 06
कर्क
चन्द्रमा पंचम होकर मैनेजमेंट, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रगति दे सकते हैं। जॉब प्रोमोशन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना जरूरी है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक -04 व 06
सिंह
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। फेमिली विवादों से बचें। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता से सफलता मिलेगी। छात्र कार्य व आत्मबल को मजबूत करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें व अन्न का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद
आज का शुभ अंक -04 व 06
कन्या
चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में हैं। व्यवसाय में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। स्टूडेंट्स मेहनत करें। कठिन परिश्रम ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -तिल व कंबल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -03 व 05
तुला
चन्द्रमा द्वितीय भाव को मजबूत करेंगे। गुरु अष्टम है। शनि पंचम संतान को लाभान्वित करेंगे। जॉब को नई दिशा देंगे। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। सन्तान की सफलता से खुश रहेंगे।
आज का उपाय -घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
आज का शुभ अंक -03 व 07
वृश्चिक
इस भाव का चन्द्रमा लाभ देंगे। न्यू बिजनेस डील से बचें। स्वास्थ्य को बेहतर करें। धार्मिक यात्रा के आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरे रहेंगे। जॉब में कार्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
आज का उपाय -तिल का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ अंक -05 व 07
आज का शुभ रंग -लाल व पीला।
धनु
चन्द्रमा द्वादश गोचर में शुभ होता है। शुक्र व चन्द्रमा कई दिनों से रुके धन आगमन से मन प्रसन्न करेंगे। बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। यात्रा से खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय-दुर्गासप्तशती का पाठ करें।फलों का दान करते रहें।
शुभ अंक -02 व 09
आज का शुभ रंग -लाल व नारंगी
मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा एकादश शुभ है। जॉब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। संतान के करियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
आज का शुभ अंक --01 व 05
कुम्भ
चन्द्रमा दशम व गुरु चतुर्थ है। आप व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ अंक -02 व 05।
आज का शुभ रंग -सफेद व आसमानी
मीन
चन्द्रमा वृश्चिक यानी नवम गोचर में है। लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा का विचार करेंगे। व्यवसाय को सही दिशा देंगे जिसमें द्वादश शनि गोचर का बहुत योगदान रहेगा। शिक्षा में सफल रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान भी करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -02 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited