Aaj Ka Rashifal 7 October 2024: सोमवार के दिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, धन को लेकर रह सकते हैं परेशान

Aaj Ka Rashifal 7 October 2024: आज के दिन मेष रासि वालों को र्थिक उन्नयन के मार्ग में बाधा आ सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 7 October 2024: नवरात्रि का पांचवां दिन कुछ राशि के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातक के लिए थोड़ी परेशानी भरा रहने वाला है। आज के दिन के मकर राशि के जातक आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कन्या राशि के जातक को सोमवार के दिन स्वास्थ्य में नेत्र से कष्ट रहेगा। कुंभ राशि वालों को जॉब वर्क को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातक को लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।
मेष
चन्द्रमा वृश्चिक यानी अष्टम गोचर में है। बिजनेस के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। आर्थिक उन्नयन के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। धार्मिक यात्रा खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - नारंगी व लाल ।
आज का शुभ अंक -02 व 03
वृष
सप्तम चन्द्रमा आज व्यवसाय में कोई सुंदर मोड़ देगा। चन्द्रमा व शुक्र जॉब प्रोमोशन की सम्भावना दे सकता है। ऑफिस में क्रोध का त्याग करें। अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक -02 व 06
मिथुन
मङ्गल व शुक्र गोचर शुभ प्रभाव में रहेंगे। जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। इस सुंदर बिज़नेस डील को हाथ से जाने मत दें। यदि आप रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं सुदूर यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें। तिल व चावल का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
आज का शुभ अंक -02 व 09
कर्क
चन्द्रमा पंचम शुभ है। संतान व शिक्षा के लिए मंगलमय है। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब में पद परिवर्तन का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
आज का उपाय -सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करे।अन्न दान फलदायी है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -05 व 07
सिंह
आप व्यवसाय के प्रगति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कन्या व मकर राशि के उच्चधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें।लव लाइफ को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।चावल व तिल का दान भी करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -05 व 06
कन्या
आज चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस है। छात्र योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में नेत्र से कष्ट रहेगा।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें । फलों व तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक - 05 व 07
तुला
आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय में है। करियर में कुछ नवीन परिवर्तन की तलाश करेंगे। करियर को लेकर प्रयास को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। बिजनेस में सफलता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी का उपासना करके प्रसाद अर्पित करें।
चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -03 व 07
वृश्चिक
शनि चतुर्थ, गुरु सप्तम व चन्द्रमा इसी भाव में रहेंगे। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। आर्थिक लाभ रहेगा। इंसोरेंस,पॉवर सेक्टर व बैंकिंग शेयर में निवेश कर सकते हैं। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। उड़द व तिल का दान करें।
आज का शुभ अंक --04 व 07
धनु
गुरु वृष व चन्द्रमा द्वादश गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वर्क को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर कभी कभी मानसिक तनाव में रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें।
आज का उपाय -माता -पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। उड़द का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग -नीला व पीला ।
आज का शुभ अंक -04 व 07
मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश होकर सपोर्टिंग हैं। गुरु व मङ्गल व्यवसाय के लिए शुभ है। स्टूडेंट्स के करियर में उनकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी। आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। माता के 108 नाम का जप करें ।
शुभ रंग --आसमानी व नीला।
आज का शुभ अंक -06 व 07
कुम्भ
दशम चन्द्रमा गोचर कर्म भाव में है। उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुशी मिलेगी । जॉब वर्क को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -03 व 07
मीन
भाग्य भाव का चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। तृतीय गुरु फेमिली सफलता को लेकर खुश रखेंगे। जॉब को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। छात्रों का क रियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -02 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited