Aaj Ka Rashifal 7 September 2024: गणेश चतुर्थी के दिन इन चार राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, मिलेगा धन का लाभ

Aaj Ka Rashifal 7 September 2024: गणेश चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातक की नई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को जॉब में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 7 September 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिलेगी। चतुर्थी तिथि के दिन वृष राशि के जातक को जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। आज के दिन कर्क राशि के जातक प्रेम में विश्वास को कायम रखें। कन्या राशि के जातक को द्वितीय भाव का चन्द्रमा व वृष का गुरु जॉब में नित नई सफलता से खुश रख सकते हैं। मीन राशि के जातक को स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा सप्तम व सूर्य पंचम रहकर बिजनेस में कार्य को लेकर नवीन अवसर दे सकता है। किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल होना बेहतर है। जॉब में सफल रहेंगे,न्यू पोस्ट लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा ।
आज का उपाय -श्री भैरो जी की उपासना करें। उड़द व सप्त अन्न का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -01 व 03
वृष
आज चन्द्रमा खष्ठम तथा गुरु इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे । हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व हरा ।
आज का शुभ अंक --05 व 08
मिथुन
आज चन्द्रमा इसी राशि से पंचम शिक्षा भाव में हैं। आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। चन्द्रमा व बुध हेल्थ को लेकर खुश रखेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा क्रोध व असत्य से बचें।
आज का उपाय --श्री विष्णु जी को फल व तुलसी दल अर्पित करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
आज का शुभ अंक -04 व 06
कर्क
चतुर्थ चन्द्रमा शुभ है।शनि अष्टम है इसलिए जॉब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल पा रहा है। करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। न्यू बिजनेस डील में अभी समय लग सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करते रहें।गुड़ व गेंहू दान करें।
शुभ रंग --हरा व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 08
सिंह
तृतीय चन्द्रमा गृह निर्माण में सफलता देगा।शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल हैं। सायंकाल तक कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव व डिनर पर जाएं। धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें।
आज का उपाय -तिल का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग -हरा व लाल।
आज का शुभ अंक -02 व 03
कन्या
द्वितीय भाव का चन्द्रमा व वृष का गुरु जॉब में नित नई सफलता से खुश रख सकते हैं। राशि स्वामी बुध कुशल मैनेजमेंट एजुकेशन का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। जॉब में नवीन पद आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। योग करें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व चावल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -05 व 06
तुल
शनि पंचम व चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे है। गुरु अष्टम गोचर में है। बिजनेस में लाभान्वित होंगे । करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे।धन प्राप्ति का दिवस है।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ऑफ़िस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -गेंहू का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
आज का शुभ अंक - 06 व 08
वृश्चिक
द्वादश चन्द्रमा,सप्तम गुरु व चतुर्थ शनि बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंता का समाधान करेगा। कोई नई बिजनेस डील किसी मेष व तुला राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे लेकिन लीवर के पेशेन्ट सावधान रहें।
आज का उपाय -श्री गणेश उपासना करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। चावल व तिल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक -04 व 05
धनु
खष्ठम गुरु,एकादश चन्द्रमा व तृतीय शनि आज परिवार में किसी प्रिय मित्र का आगमन देगा। जॉब वर्क के तनाव से बचिए।फेमिली में किसी परेशानी को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। उड़द का दान भी करें।
शुभ अंक -04 व 09
आज का शुभ रंग -लाल व आसमानी
मकर
दशम चन्द्रमा,पंचम गुरु तथा द्वितीय शनि बिजनेस में कुछ नवीन कार्यों को लेकर न्यू डील दे सकते हैं। परिवार में जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व बेलपत्र अर्पित करें। सात अन्न का दान करें।
शुभ अंक -05 व 08।
आज का शुभ रंग -हरा व नीला
कुम्भ
चन्द्रमा नवम,द्वितीय गुरु तथा इस राशि में गोचर कर रहे शनि अब मंगलमय परिणाम दे सकते हैं। शुक्र व बुध बिजनेस वर्क सफल करेगा। जॉब से खुश रह सकते हैं। कर्क व मेष राशि के उच्चाधिकारियों की हेल्प सफलता देगी।लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
आज का शुभ अंक --06 व 07
मीन
चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य खराब कर सकता है। गुरु का तृतीय गोचर भाई के लिए शुभ व मङ्गलमय है। द्वादश शनि पॉलिटिक्स से जुड़े जातकों को सफल करेगा । जॉब वर्क बहुत ही अच्छी रहेगी।बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक --02 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited