Aaj Ka Rashifal 9 September 2024: सोमवार के दिन इन चार राशि वालों को झेलनी पड़ेगी मुसीबत, वाणी पर रखना होगा संयम

Aaj Ka Rashifal 9 September 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक वर्तमान जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। वहीं मिथुन राशि के जातक को व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 September 2024: सोमवार के दिन वृष राशि के जातक को जॉब में विवाद हो सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज के दिन तुला राशि वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। धनु राशि लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। आज के दिन मकर राशि लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। मीन राशि वालों को जॉब में किसी नवीन निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल। दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Panchang 9 September 2024

मेष

चन्द्रमा 11:28 बजे दोपहर के बाद वृश्चिक यानी अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इसी राशि से द्वितीय भाव में गुरु है। जॉब में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार आ सकता है। वर्तमान जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल सुंदर डिनर में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 09

वृष

चन्द्रमा सप्तम पुनः11:28 के बाद सवा दो दिन के लिए अष्टम हो जाएंगे। गुरु इसी भाव में है। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है । धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय - मसूर व अनार का दान करें।

रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -01 व 09

मिथुन

11:28 am के बाद खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु बिजनेस में कोई न्यू डील फाइनल करेंगे। बुध व शुक्र गोचर टीचिंग,बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए अनुकूल हैं। बिजनेसमें कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय आ गया है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप मीडिया व फाइनेंस जॉब में हैं व कोई चेंज चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय -गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -02 व 09

कर्क

पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए बेहतर परिणाम देंगे। मङ्गल लीवर रोग देता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हैं। एकादश गुरु बिजनेस के लिए शुभ हैं। धन को लेकर स्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। जॉब में प्रोग्रेस के सम्बंध में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं लेकिन अभी परिवर्तन के चांसेस कम हैं। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। मानसिक सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। कार ड्राइविंग को लेकर सजग रहें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 09

सिंह

इस राशि के सूर्य व 11:28 am के बाद चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस को लेकर खुश रखेंगे। कर्क व तुला राशि के मित्रों की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में माधुर्यता को और बेहतर करने के लिए कहीं डिनर पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। बिजनेसा में सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर तनाव का परित्याग करें। लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

तृतीय चन्द्रमा व द्वादश सूर्य व्यय दे सकते हैं। नवम गुरु बिजनेस के लिए बेहतर है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी,अपने वर्क को और बेहतर करना होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। कई दिनों से पेंडिंग बिजनेसा कार्य को पूर्ण करें।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह कला ही आपको सफल करेगा। बहुत दिनों से रुका धन मिल जाएगा।

आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करें।

शुभ अंक -04 व 05।

शुभ रंग -आसमानी व नीला

तुला

चन्द्रमा 11:28 am के बाद इस राशि को छोड़कर अग्रिम राशि वृश्चिक में जाएंगे। चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए शुभ है। जॉब में सफल होंगे। परहित संसार की सबसे बड़ा पुण्य है। अपने कर्म को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

11:28 दोपहर के बाद चन्द्रमा सवा दो दिवस के लिए इसी राशि में ही रहेंगे। गुरु सप्तम होकर व्यवसाय में उन्नति दे सकता है। धन का आगमन होगा। चन्द्रमा व गुरु आध्यत्मिक उन्नयन देंगे। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -हरा व पीला।

शुभ अंक -02 व 06

धनु

चन्द्रमा द्वादश धन लाभ देंगे। गुरु खष्ठम मध्यम हैं। जॉब वर्क से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बिजनेस में धन आगमन को लेकर आशान्वित करेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें।

आज का उपाय -तिल व उड़द का दान करें।

शुभ अंक -03 व 9।

शुभ रंग -आसमानी व हरा

मकर

चन्द्रमा 11:28 am के बाद एकादश हो जाएंगे व बहुत लाभ देंगे। शनि इस राशि से एक राशि आगे कुम्भ में हैं। जॉब में सफल रहेंगे। छात्र मेहनत करें। आप भावुक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभावित है। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -03 व 07

कुम्भ

चन्द्रमा कर्म भाव तथा शनि इसी राशि में जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -06 व 08

मीन

11:28 दोपहर के बाद चन्द्रमा भाग्यभाव में गुरु तृतीय तथा शनि व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में किसी नवीन निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। गुरु स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर हैं। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें । लव लाइफ में मृदुल वाणी आपको सुख देगी। टाइम मैनेजमेंट से ही आप सफल होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करें। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक - 02 व 09

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal 12 March 2025 गुरु शनि और चंद्रमा के गोचर से हो सकती हैं ये राशियां प्रभावित पढ़ें आज का राशिफल और जानें संबंधित उपायों को

Aaj Ka Rashifal 12 March 2025: गुरु, शनि और चंद्रमा के गोचर से हो सकती हैं ये राशियां प्रभावित, पढ़ें आज का राशिफल और जानें संबंधित उपायों को

Aaj Ka rashifal 11 march 2025 जानिए किन राशियों को मिलेगा भगवान हनुमान का आशीर्वाद पढ़ें आज का राशिफल उपायों शुभ अंक और शुभ रंग की जानकारियों के साथ

Aaj Ka rashifal 11 march 2025: जानिए किन राशियों को मिलेगा भगवान हनुमान का आशीर्वाद, पढ़ें आज का राशिफल, उपायों, शुभ अंक और शुभ रंग की जानकार‍ियों के साथ

Aaj ka Rashifal 10 March 2025 आज मकर राशि वालों की सफलता का शुरू होगा नया अध्याय तो मिथुन राशि के ऑफिस में छिड़ सकता है विवाद जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 10 March 2025: आज मकर राशि वालों की सफलता का शुरू होगा नया अध्याय तो मिथुन राशि के ऑफिस में छिड़ सकता है विवाद, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 March 2025 चंद्रमा के गोचर से प्रभावित होंगी ये राशियां जानिए आज का राशिफल शुभ अंक शुभ रंग और उपायों के बारे में

Aaj Ka Rashifal 9 March 2025: चंद्रमा के गोचर से प्रभावित होंगी ये राशियां, जानिए आज का राशिफल शुभ अंक, शुभ रंग और उपायों के बारे में

Aaj Ka Rashifal 8 March 2025 चंद्रमा और गुरु के गोचर से पड़ेगा इन राशियों पर प्रभाव जानिए किन जातकों को मिलेगा भगवान शनिदेव का आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal 8 March 2025: चंद्रमा और गुरु के गोचर से पड़ेगा इन राशियों पर प्रभाव, जान‍िए क‍िन जातकों को म‍िलेगा भगवान शन‍िदेव का आशीर्वाद

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited