Aaj Ka Rashifal 9 June 2024: रविवार में इन राशियों पर टूट सकता है दुखों का पहाड़, बड़ी दुर्घटना के प्रबल आसार

Aaj Ka Rashifal 9 June 2024: रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। ज्योतिष अनुसार ये दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद कष्टकारी साबित हो सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

9 june rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 June 2024

Aaj Ka Rashifal 9 June 2024: रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए मुश्किल रहने वाला है। कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। तो वहीं कुछ राशियां ऐसी ही हैं जिन्हें आज हर काम में सफलता मिलती नजर आ रही है। इन राशियों के लोग आज जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। चलिए जानते हैं किन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा तो किनके लिए अशुभ।

मेष राशि

तृतीय चन्द्रमा जॉब में प्रोग्रेस देंगे। किसी मित्र की सहायता से कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। छात्र अपने स्टडी को आनंद पूर्वक पूर्ण करें। युवा लव लाइफ के अतिरिक्त आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। जॉब में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व शहद अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 03

वृषभ राशि

करियर में बहुत बेहतर सफलता है। रुके धन मिलने की सम्भावना है। जॉब में प्रोमोशन हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक --01 व 02

मिथुन राशि

चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु द्वादश हैं। व्यवसाय के लिए सफलता वाला टाइम है। जॉब में किसी भी ऑफिस डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप जमीन में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -- सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व सफेद। शुभ अंक --03 व 05

कर्क राशि

चन्द्रमा बारहवें गोचर यानी व्यय भाव में है। व्यवसाय में लगातार मेहनत से लगे रहने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रहा है। बिजनेस से सम्बंधित जातक सफल रहेंगे। शेयर के मोटर, पावर ,रियल स्टेट या फाइनेन्स सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर तिल व गंगा जल अर्पित करें। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग- सफेद व लाल। शुभ अंक -04 व 08

सिंह राशि

छात्र करियर में सफल रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं ।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान लाभदायक है। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -01 व 09

कन्या राशि

नवम गुरु भाग्योदय करेंगे। जॉब से खुश रहेंगे।व्यवसाय में आपकी फ्यूचर प्लाइनिंग चमत्कारिक है। आपको क्वालिटी व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रहता है। यह तकनीक ही आपको सफल करती है। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर में प्रोग्रेस के लिए और मेहनत करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग- हरा व सफेद। शुभ अंक - 04व 07

तुला राशि

बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर आशान्वित रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक --05 व 06

वृश्चिक राशि

बिजनेस में आप अपने करियर को बेहतर करने में प्रयासरत रहेंगे। रुके धन मिलने से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय- माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। गेहूं का दान करते रहें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --05 व 07

धनु राशि

खष्ठम गुरु जॉब व व्यवसाय में दोनों में संघर्ष के बाद ही सफलता देगा।चन्द्रमा सप्तम है। स्टूडेंट्स, आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब में कार्यों के तनाव से डिस्टर्ब रह सकते हैं। आज का उपाय --अरण्यकांड का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग- पीला व नारंगी। शुभ अंक --03 व 09

मकर राशि

द्वितीय शनि व पंचम गुरु जॉब व व्यवसाय को लेकर कुछ नया कार्य करेंगे। छात्र अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पारिवारिक उन्नति के लिए शिवलिंग को गंगा जल व बेल पत्र, मधु तथा दुग्ध अर्पित करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मसूर का दान करें। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक -04 व 07

कुंभ राशि

गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा पंचम शुभ तथा छात्र करियर को लेकर नवीन अवसर दे सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। बिजनेस में भी सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सायंकाल कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। आज का उपाय --घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर दुर्गासप्तशती का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --05 व 07

मीन राशि

तृतीय गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय को लेकर खुश रखेंगे। स्टूडेंट्स अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व पिता का बहुत योगदान रहेगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ संभावित है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। सांयकाल उसके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आज का उपाय --सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक --01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited