Dhanu Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें धनु वार्षिक राशिफल 2024

Dhanu Rashifal 2024 (धनु राशिफल 2024), Sagittarius Horoscope 2024: धनु राशि के टीचिंग, राजनीति और प्रशासन से संबंधित लोगों के लिए नया साल बेहद उत्तम साबित होगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी। यहां जानिए अपना विस्तृत वार्षिक राशिफल 2024 हिंदी में।

dhanu rashifal 2024

Dhanu Rashifal 2024, Sagittarius Horoscope 2024

Dhanu Rashifal 2024 (धनु राशिफल 2024), Sagittarius Horoscope 2024: नवम राशि धनु राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु विद्या, धर्म, ज्ञान तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह, मेष तथा वृश्चिक राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन तथा वित्त की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और प्रशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। धनु राशि का शुभ रत्न है पुखराज। धनु क्योंकि गुरु का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इस राशि के जातक शिक्षा के फील्ड में चमत्कारिक कार्य करते हैं। बड़े कथावाचक होते हैं। धर्म के ज्ञाता व पूरे विश्व मे अपने ज्ञान के बल पर विख्यात होते हैं। इस राशि का वार्षिक राशिफल 2024 निम्नवत है।

धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Dhanu Health Rashifal 2024)

इस वर्ष आपकी हेल्थ विगत वर्षों की तुलना में फरवरी व मार्च को छोड़कर बेहतर रहेगी। नेत्र तथा श्वांस संबंधी रोगों सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 15 फरवरी फिर सितंबर का समय बहुत बेहतर नहीं है। अष्टम कर्क यानी चन्द्रमा होगा। मतलब श्वांस के रोगों, कफ जनित विकारों व ठंड से बचना होगा।

धनु राशि करियर राशिफल 2024 (Dhanu Career Rashifal 2024)

टीचिंग, राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह वर्ष अत्यंत श्रेयष्कर होगा। जॉब में उन्नति होगी। 16 मई के बाद का समय बहुत बेहतर है।16 अगस्त से 15 दिसम्बर तक जॉब चेंज या पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह वर्ष आपके जॉब के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। बैंकिंग व आईटी से सम्बद्ध लोग खूब प्रगति करेंगे। विदेश यात्रा करेंगे। बिजनेस के लिए पूरा वर्ष अच्छा परिणाम देगा।

धनु राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Dhanu Love And Marriage Rashifal 2024)

कुम्भ संक्रांति यानी 15 फरवरी से 16 मार्च तक फिर सितंबर माह में लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 मई के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य जीवन में 15 फरवरी तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में खूबसूरत यात्राएं होंगी। कई प्राकृतिक सुंदर मनोरम यात्रायें आपको आनंदित करेंगी। पढ़ें पूरा राशिफल

धनु राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Dhanu Finance Rashifal 2024)

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत सफल रहेगा। यह वर्ष 15 मार्च के बाद बहुत धन देगा। पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। धन का व्यय घर या वाहन खरीदने में हो सकता है। खूबसूरत ज्वेलरी लेंगे। अप्रैल के बाद रियल स्टेट में निवेश करेंगे। पढ़ें पूरा राशिफल

धनु राशि शुभ समय 2024 (Dhanu Zodiac Shubh Time 2024)

मार्च तक छात्रों के लिए बहुत बेहतर समय है। मई से जून तथा फिर नवम्बर और दिसम्बर का समय अच्छा रहेगा। जॉब के लिए पूरा वर्ष अच्छा रहेगा।

धनु राशि उपाय 2024 (Dhanu Upay 2024)

श्री कृष्ण जी की उपासना करें।प्रत्येक गुरुवार को श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं। गुरु, सूर्य तथा मंगल के बीज मंत्र का जप करें। पुखराज धारण करें। श्री विष्णु मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पीपल को गुरुवार को दूध, शक्कर व जल अर्पित करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामन्त्र का मानसिक जप करते रहें। माता, पिता व जीवन साथी का सम्मान करें। जीवन साथी को स्वर्ण आभूषण गिफ्ट करते रहें।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited