Health Horoscope 2024: पढ़े मेष से लेकर मीन तक का स्वास्थ्य राशिफल 2024, कैसा रहेगा साल

Health Rashifal 2024, Health Horoscope 2024 in Hindi: इस वर्ष मेष राशि वालों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लेकिन 5 फरवरी से 16 मार्च तक श्वांस व बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतेंगे। वहीं वृषभ राशि वालों को भी सतर्क रहना होगा। जानिए अपना वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2024।

health rashifal 2024

Health Rashifal 2024, Health Horoscope 2024 In Hindi

Health Rashifal 2024, Health Horoscope 2024 in Hindi: नव वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा। क्या पुराने रोग से मिलेगी मुक्ति या फिर किसी नई बीमारी की चपेट में आ जाएंगे। वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल से आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि 2024 में आपकी हेल्थ कैसी रहेगी और आपको कब-कब सावधानी बरतनी होगी। वैसे नया साल मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों की हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा। अब जानिए स्वास्थ्य राशिफल के बारे में विस्तृत जानकारी।

Health Horoscope 2024 In Hindi (स्वास्थ्य राशिफल 2024)

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Aries Health Horoscope 2024 In Hindi)

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 15 फरवरी से 16 मार्च तक श्वांस व बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतेंगे। मंगल रक्त में कमी देता है। शुक्र फरवरी से मार्च के मध्य में यूरिन सम्बंधित विकार दे सकता है। इस वर्ष लीवर के प्रति बहुत ही संवेदनशील रहें। खान पान नियंत्रित व जीवन अनुशाशन में हो।मिलाजुलाकर स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। मंगल की पूजा व गुड़ का दान करें। सुंदरकांड नियमित पढ़ें।

वृष स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Taurus Health Horoscope 2024 In Hindi)

स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गुरु अनुकूल हैं। 15 फरवरी से 16 मार्च तक सूर्य गोचर नेत्र रोग दे सकते हैं। मंगल मई में उदर विकार व शुक्र जून में पथरी या यूरिन सम्बंधित रोग दे सकता है। हार्ट के पेशेन्ट जून व नबम्बर में नियमित चेक अप कराते रहें। श्री हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Gemini Health Horoscope 2024 In Hindi)

बुध स्किन रोग देता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मंगल व सूर्य मार्च व नवम्बर में लीवर या नेत्र से परेशानी दे सकते हैं। इस वर्ष हेल्थ आपकी अच्छी रहेगी।मानसिक तनाव से बचें। योग, ध्यान व स्थितिप्रज्ञता में रहने का अभ्यास करें। श्री विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। नियमित दान पुण्य करें।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Cancer Health Horoscope 2024 In Hindi)

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। श्वांस व कफ जनित विकार से कष्ट है। जनवरी से 15 फरवरी तक कफ रोग का प्रभाव रहेगा। जून में उदर विकार व अगस्त माह में बीपी के कारण परेशानी आ सकती है। शिव उपासना करें। कुश व गंगाजल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Leo Health Horoscope 2024 In Hindi)

राशि स्वामी सूर्य आपकी रक्षा करेंगे। मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी से 15 फरवरी फिर कुम्भ गोचर यानी 15 मार्च तक नियमित सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का नियमित पाठ करें व पूरे वर्ष स्वस्थ रहें। अप्रैल व सितंबर में बहुत थोड़ी समस्या आ सकती है। इस वर्ष आपकी हेल्थ बहुत ही शानदार रहेगी।

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Virgo Health Horoscope 2024 In Hindi)

यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए खुश होने का समय है। केवल जो जातक स्किन या श्वांस रोग से पीड़ित हैं उनको समस्या आ सकती है। जून व अगस्त माह में शिव पूजा करें या महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान करवाएं। शुक्र व मंगल लिवर में सूजन या लीवर फैटी कर सकता है। शेष माह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Libra Health Horoscope 2024 In Hindi)

गुरु स्वास्थ्य सुख देंगे। मंगल व शनि मार्च से मई तक लीवर या बीपी से सम्बंधित समस्या दे सकते हैं। श्वांस या स्नोफीलिया से प्रभावित लोग 15 जनवरी से 21 फरवरी तक बहुत ही सावधानी बरतेंगे। मंगल मार्च में उदर विकार दे सकता है। सूर्योपासना करें। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। समय समय पर रुद्राभिषेक कराते रहें।

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Scorpio Health Horoscope 2024 In Hindi)

इस वर्ष स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। 14 मार्च से 26 मई तक पथरी या यूरिन सम्बंधित रोग से परेशान हो सकते हैं। मंगल का यह संकेत है कि पेट के दर्द या लीवर संबंधित किसी विकार को हल्के में मत लें। हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Sagittarius Health Horoscope 2024 In Hindi)

गुरु स्वास्थ्य सुख बेहतर करेंगे। मंगल व शनि हेल्थ प्रॉब्लम दे सकते हैं। राहु हड्डी का रोग दे सकता है। यदि आप बोन प्राब्लम से ग्रसित हैं तो मार्च का माह अच्छा नहीं है। 15 जून से अगस्त तक आप बहुत खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का नियमित पाठ करें। समय समय पर धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Capricorn Health Horoscope 2024 In Hindi)

स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा। इस वर्ष 15 मार्च तक का समय बीपी व शुगर से प्रभावित लोगों के लिए बहुत बेहतर नहीं है। मई में राहु व मंगल बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। शेष माह समय सुंदर व अनुकूल है। समय समय पर रुद्राभिषेक कराते रहें। प्रत्येक शनिवार को पीपल को जल दें। बंगलामुखी अनुष्ठान से लाभ होगा।

कुम्भ स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Aquarius Health Horoscope 2024 In Hindi)

राशि स्वामी शनि अनुकूल हैं। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 25 जून से 25 जुलाई तक थोड़ी दिक्कत रहेगी। मंगल उदर बिकार देता है। शुक्र व मंगल का अप्रैल का प्रभाव थोड़ा परेशान कर सकता है। जो लोग शुगर या बीपी पेशेन्ट हैं वह मंगल के बीज मंत्र का जप कराते रहें। शिव उपासना ही मुख्य है।

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Pisces Health Horoscope 2024 In Hindi)

राशि स्वामी गुरु अनुकूल है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य खष्ठम यानी 15 जनवरी से 16 फरवरी तक नेत्र विकार या आंख का कोई ऑपरेशन हो सकता है। मंगल व शनि जून में व राहू व सूर्य अगस्त में थोड़ा परेशान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।शाकाहारी भोजन करें।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited