Kanya Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें कन्या वार्षिक राशिफल 2024

Kanya Rashifal 2024 (कन्या राशिफल 2024), Virgo Horoscope 2024: कन्या राशि वालों के लिए नया साल 2024 करियर के मामले में बेहद लकी साबित होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। लेकिन कुछ मामलों में सतर्क रहना होगा।

kanya rashifal 2024

Kanya Rashifal 2024, Virgo Horoscope 2024 In Hindi

Kanya Rashifal 2024 (कन्या राशिफल 2024), Virgo Horoscope 2024: खष्ठम क्रम में कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के जातक बैंकिंग, टीचिंग तथा प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं। कन्या द्विस्वभाव राशि है। इसके जातक कभी कभी कन्फ्यूज्ड रहते हैं। इनको स्थितिप्रज्ञ होना पड़ेगा। उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं। राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। न्यायिक सेवाओं में जाते हैं।मिथुन का भी स्वामी बुध है। वृष, तुला, मकर और कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। कन्या राशि का रत्न पन्ना है। कन्या राशि का 2024 का राशिफल निम्नवत है।

कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Kanya Health Rashifal 2024)

16 अप्रैल तक हेल्थ में थोड़ी प्राब्लम रहेगी, उसके बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। स्किन प्राब्लम तथा बोन प्राब्लम की संभावना रहेगी। जो जातक बीपी या शुगर के पेशेन्ट हैं वो फरवरी माह में सावधानी बरतेंगे। इस राशि के जातक वाणी के धनी होते हैं। एलर्जिक प्राब्लम व साइनस से परेशान रह सकते हैं।

कन्या राशि करियर राशिफल 2024 (Kanya Career Rashifal 2024)

इस वर्ष आप जॉब में उन्नति करेंगे। विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा। जून से अगस्त के मध्य पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर मिलेंगे। आईटी, बैंकिंग व मीडिया से जुड़े लोग अपने करियर को इस वर्ष निर्णायक परिणाम देंगे। बिजनेस बढ़ेगा। 16 जून से सितंबर फिर नवम्बर में विशेष प्रगति व धन आगमन के संकेत हैं। (Read Here- Career Horoscope 2024)

कन्या राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Kanya Love And Marriage Rashifal 2024)

इस वर्ष 16 मार्च के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जनवरी से 15 मार्च तक का समय प्रेम में विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से 16 फरवरी तक सावधान रहना होगा।लव लाइफ को लेकर 15 अप्रैल के बाद विवाह की स्थिति बनेगी। (Read Here- Love Horoscope 2024)

कन्या राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Kanya Finance Rashifal 2024)

15 मार्च तक थोड़ी परेशानी रहेगी। अप्रैल के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। इस वर्ष जमीन या मकान क्रय करेंगे। वाहन भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। धन का व्यय निर्माण कार्यों में होता रहेगा। आर्थिक उन्नति जीवन की कई दिशाओं को सुसज्जित करती है। यह वर्ष आर्थिक तौर पर समृद्ध होने का है।

कन्या राशि शुभ समय 2024 (Kanya Zodiac Shubh Time 2024)

15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद से 16 जून तक फिर अगस्त, सितंबर व दिसम्बर बेहतर है। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय बहुत श्रेयष्कर है। छात्रों के लिए मार्च के बाद का समय बहुत बेहतर है।

कन्या राशि उपाय 2024 (Kanya Upay 2024)

प्रतिदिन श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ कीजिये। प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिये। प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग का दान कीजिए। गरीबों में वस्त्र का वितरण कीजिये। बुध के बीज मंत्र के साथ साथ शुक्र तथा शनि के बीज मंत्र का जप करें। बुध व शनि मित्र हैं। बुध मैनेजमेंट, शुक्र फाइनेन्स व शनि बिजनेस का कारक ग्रह है। तीनो ग्रहों की अनुकूलता को प्राप्त करने के लिए शिव उपासना करते रहें।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited