कर्क राशिफल, 04 नवंबर 2022: कामकाज को लेकर बढ़ सकती है परेशानी, भूलकर ना करें यह कार्य
Kark Rashifal Today (Cancer Horoscope Today), आज का कर्क राशिफल 04 नवंबर 2022: कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विशे खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों के मन में अस्थिरता और अविश्वास है। हालांकि अपना हौसला बुलंद रखें।



04 नवंबर 2022 का कर्क राशिफल
Kark Rashifal Today (Cancer Horoscope Today), आज का कर्क राशिफल 04 नवंबर 2022: मन थोड़ा सा परेशान है क्योंकि कामकाज से जुड़े बहुत सारे बनते-बिगड़ते विचार हैं आपके मन में, अस्थिरता भी है और अविश्वास भी है। पर ऐसा लगता है जैसे बहुत कुछ आपने अपने मन में नकारात्मकता के रूप में बिठा रखा है, जबकि हालात आपकी हर तरह से मदद ही करना चाह रहे हैं।
क्या करें
लोगों से तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी होगी और अगर कोई आपकी ओर से गलतियां हो रही हैं तो उन्हें भी समय रहते संभाल लेना होगा। मन में बिठाई हुई चिंताओं को दूर करने से ही बात बनेगी।
क्या न करें
अपने से वरिष्ठ लोगों को किसी भी वजह से नाराज ना करते चले जाएं, हो सकता है आपको उन्हीं की मदद से और उन्हीं के भरोसे अपने कदम आगे बढ़ाने पड़े और इस वजह से लोगों के प्रति अपने मन को तटस्थ ना करते चले जाएं।
तकदीर और भाग्य
हालात ने हर तरह से आपका साथ निभाया है और आगे भी इस अच्छाई को बनाए रखने में आपको मदद मिलेगी, पर अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की नकारात्मकता को हटाना पड़ेगा ताकि किसी भी तरह के मतभेद से बचा जा सके और अपनी तकदीर को जगाए रखने के लिए अपनी मेहनत को और बेहतर किया जा सके।
रिश्ते-नाते
रिश्तों के प्रति भरोसे में कमी आ सकती है जिसके लिए आपको थोड़ा सा और प्रयास करना पड़ेगा। किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते की वजह से भी आप अपने आस-पास के लोगों को शायद उतना ना समझ पाएं जितने की जरूरत है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना च...और देखें
Aaj Ka Rashifal 4 March 2025: भगवान विष्णु की पूजा से मिल सकता है इन राशियों को लाभ, इनको देना पड़ सकता है स्वास्थ्य पर ध्यान
Aaj Ka Rashifal 3 March 2025: इन राशियों को मिलेगी जॉब और बिजनेस में सफलता, इनके मन में रहेगा तनाव, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां
Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: आज इन 4 राशि वालों का अपने लव पार्टनर हो सकता है झगड़ा, वाणी पर रखें संयम, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां
Aaj ka Rashifal 1 March 2025: मार्च के पहले दिन मेष राशि को मिलेगी सफलता तो मकर राशि की लव लाइफ में होगा विवाद, जानें कैसा रहेगा अन्य राशि का हाल
28 February 2025 Rashifal: फरवरी के आखिरी दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा, लेकिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
चीन की चांद पर जाने की तैयारी! मानवयुक्त चंद्र मिशन को लेकर सामने आया नया अपडेट
'पंजाब बंद किसी समस्या का हल नहीं...', बैठक को बीच में छोड़कर चले गए 'नाराज' CM; किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
IND vs AUS: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ को सता रहा है इस बात डर
भारत में टेलीकॉम सर्विस के विस्तार की अपार संभावनाएं: COAI
आपको भी मिलेगी फ्री बिजली? 5 रुपये में ले जाएं इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन; हो गया बड़ा ऐलान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited