कर्क राशिफल, 09 नवंबर 2022: आय प्राप्ति के मार्ग में होगी वृद्धि, नौकरी में भी मिलेगी उन्नति

kark Rashifal Today (Cancer Horoscope Today), आज का कर्क राशिफल 09 नवंबर 2022: कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म हुई हैं। हालांकि आपको घर परिवार में अपनों का पूरा ध्यान रखना है। इस राशि के जातक यहां अपना पूरा राशिफल देख सकते हैं।

Cancer Horoscope Today

09 नवंबर 2022 का कर्क राशिफल

kark Rashifal Today (Cancer Horoscope Today), आज का कर्क राशिफल 09 नवंबर 2022: लाभ कमाने की दिशा में आपके प्रयत्न सराहनीय हैं और आपने पैसे से जुड़े सही फैसले भी किए हैं जिसमें अपनों का ख्याल भी रखा है और अपनी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश भी की है.
क्या करें
घर-परिवार में अपनों की जरूरतों को फिर भी भली-भांति समझने की जरूरत है, अगर जरूरतें बढ़ती चली जा रही हैं तो कहां तक आपको लोगों की बात माननी है और कहां पे मना कर देना है, ऐसा फैसला करना मुश्किल होता है। फिर भी आपको एक सीमा तय करनी होगी ताकि किसी भी नुकसान भरी स्थिति से बचा जा सका.
क्या न करें
अपनी बचत के प्रति लापरवाह होते चले जाना ठीक नहीं है, वैसे भी यह समय काम और कारोबार से जुड़े दबाव दिखा रहा है पर ऐसे में आप अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर ना करते चले जाएं।
धन-दौलत
आमदनी ठीक है पर योजनाओं में कमी हो सकती है. काम और कारोबार से जुड़े दबाव भी बढ़ सकते हैं जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पडे, पर इस समय की समस्या सिर्फ आपकी बचत से जुड़ी हुई है जिस आपको संभालना ही पड़ेगा।
रिश्ते-नाते
रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना इस समय आपकी प्राथमिकता है इसलिए किसी से भी कोई ऐसी बात ना कहें जो आपको नहीं कहनी चाहिए. अगर किसी निवेश से जुड़ा फैसला करना चाह रहे हैं तो भी आपको अपनी आर्थिक स्थिति पे एक नजर रखनी होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited