Kumbh Rashi 2024 In Hindi: यहां पढ़ें कुंभ वार्षिक राशिफल 2024
Kumbh Rashifal 2024 (कुंभ राशिफल 2024), Aquarius Horoscope 2024: नए साल में कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण रहेगा। ऐसे में जानिए आपकी करियर से लेकर लव लाइफ तक पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Kumbh Rashifal 2024 In Hindi, Aquarius Horoscope 2024
कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Kumbh Health Rashifal 2024)
इस वर्ष सितंबर व 15 अक्टूबर से नवम्बर को छोड़कर शेष समय हेल्थ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। स्किन प्रॉब्लम तथा बोन प्रॉब्लम की संभावना रहेगी। जिनको गले में दिक्कत रहती है तथा जिनको स्किन की समस्या है वो लोग मार्च से मई तक सावधानी बरतेंगे। शनि व मंगल हार्ट पेशेन्ट को फरवरी माह में सावधानी बरतने को कहता है।
कुंभ राशि करियर राशिफल 2024 (Kumbh Career Rashifal 2024)
इस वर्ष आप जॉब व व्यवसाय में उन्नति करेंगे। इस वर्ष जॉब के ही सिलसिले में विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा। 15 जून से नवम्बर के मध्य पदोन्नति या जॉब चेंज के अवसर मिलेंगे। बैंकिंग, आईटी व मीडिया से सम्बद्ध लोग इस वर्ष भाग्योन्नति में रहेंगे। शिक्षा व चिकित्सा से जुड़े जातकों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा है।
कुंभ राशि लव और मैरिज राशिफल 2024 (Kumbh Love And Marriage Rashifal 2024)
इस वर्ष 15 मार्च के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। फरवरी तक का समय विवाद का हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से नवम्बर तक सावधान रहना होगा। लव में जर्नी होगी।लव लाइफ को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पढ़ें पूरा राशिफल
कुंभ राशि आर्थिक राशिफल 2024 (Kumbh Finance Rashifal 2024)
15 फरवरी से अप्रैल तक थोड़ी आर्थिक परेशानी रहेगी। 15 अप्रैल के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। 25 मई के बाद जमीन या मकान क्रय करेंगे। वाहन भी खरीद सकते हैं। इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। जनवरी से 15 मार्च तक धन का व्यय होता रहेगा। इस वर्ष धन तो आएगा लेकिन व्यय भी ज्यादा होगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। पढ़ें पूरा राशिफल
कुंभ राशि शुभ समय 2024 (Kumbh Zodiac Shubh Time 2024)
15 फरवरी से 15 जून तक का समय संतान की प्रगति के लिए शुभ है। आर्थिक विकास के लिए मार्च, मई, जून व नबम्बर बहुत बेहतर है। अक्टूबर से दिसम्बर तक का समय छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर है।
कुंभ राशि उपाय 2024 (Kumbh Upay 2024)
प्रतिदिम श्री रामरक्षास्तोत्र तथा श्री सूक्त का पाठ कीजिये। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को हनुमान जी को प्रसाद अर्पित कीजिये। प्रत्येक बुधवार व शनिवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। मूंग व तिल का दान कीजिए। गरीबों में वस्त्र का वितरण कीजिये। बुध व शनि के बीज मंत्र के साथ साथ शुक्र के बीज मंत्र का जप कीजिये। जो लोग बीमार रहते हैं या किसी रोग से पीड़ित हैं वो कुशोदक से शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं। पीपल को जल देते रहें। श्री कृष्ण उपासना कुम्भ राशि के लिए बहुत ही जरूरी है। समय समय पर अन्न दान व भंडारा करवाते रहें।
चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)
मेष राशिफल 2024 | कर्क राशिफल 2024 | तुला राशिफल 2024 | मकर राशिफल 2024 |
वृषभ राशिफल 2024 | सिंह राशिफल 2024 | वृश्चिक राशिफल 2024 | कुंभ राशिफल 2024 |
मिथुन राशिफल 2024 | कन्या राशिफल 2024 | धनु राशिफल 2024 | मीन राशिफल 2024 |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Aaj ka Rashifal 25 March 2025: चैत्र मास मास की एकादशी पर किसे मिलेगा विष्णु जी का आशीर्वाद, कौन सी राशि को होगा फायदा

Aaj ka Rashifal 24 March 2025: चंद्रमा के गोचर से होंगी ये राशियां प्रभावित, जानिए किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj ka Rashifal 23 March 2025: राशिफल से जानिए मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ रंग, शुभ अंक और उपाय से बनाएं दिन को शुभ

22 March 2025 Rashifal: आज 5 राशियों पर मां शीतला की बरसेगी खूब कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता, जानिए आपके लिए दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: आज इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, हर सपना होगा साकार, पढ़ें पूरी राशिफल यहां
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited