Love Horoscope 2024 In Hindi: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल 2024

Prem Rashifal 2024 (Love And Marriage Horoscope 2024), प्रेम राशिफल 2024: नया साल मेष, मिथुन और मकर राशि वालों की लव लाइफ के लिए बढ़िया रहेगा। इस राशि के जातकों को लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। यहां जानिए सभी राशियों का लव राशिफल 2024।

love horoscope 2024

Love Horoscope, प्रेम राशिफल 2024 In Hindi

Prem Rashifal 2024 in Hindi (Love And Marriage Horoscope 2024), प्रेम राशिफल 2024 in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है।

मेष राशि लव राशिफल 2024 (Aries Love Horoscope 2024)

शुक्र प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। यह वर्ष लव लाइफ के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। शुक्र व बुध शारीरिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को गोल्ड रिंग भेंट करें।

वृषभ राशि लव राशिफल 2024 (Taurus Love Horoscope 2024)

शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र जनवरी माह में प्रेम में तनाव दे सकता है। मार्च व जून शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डेन ज्वेलरी गिफ़्ट करें। वर्ष 2024 प्रेम को विवाह में परिणीत कर सकता है।

मिथुन राशि लव राशिफल 2024 (Gemini Love Horoscope 2024)

इस साल प्रेम में सफलता मिलेगी। सप्तम भाव विवाह का होता है।छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। सुखद रोमांटिक यात्रा होगी। अन्न दान करें। इस वर्ष आप दोनों खूब देशाटन करेंगे। लव लाइफ को लेकर बहुत ही रोमांटिक व विदेश यात्रा करते रहेंगे।

कर्क राशि लव राशिफल 2024 (Cancer Love Horoscope 2024)

शुक्र व चन्द्रमा शारीरिक आकर्षण के साथ साथ इमोशनल प्रेम भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें। प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें। चन्द्रमा व गुरु प्रेम को सफल करके इसकी परिणति विवाह में करेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व सुखद रहेगी।

सिंह राशि लव राशिफल 2024 (Leo Love Horoscope 2024)

फरवरी तक लव लाइफ को लेकर तनाव में रह सकते है। सूर्य राशि स्वामी है। 15 अप्रैल से नबम्बर तक प्रेम में कई विदेश यात्रा हो सकती है। प्रेमी को सुखद यटी कराएं। असत्य मत बोलें। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

कन्या राशि लव राशिफल 2024 (Virgo Love Horoscope 2024)

शनि व शुक्र सितंबर तक अनुकूल रहकर कई सुखद पल दिलाएंगे। नवम्बर में खूबसूरत विदेश यात्रा का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस ईयर लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। परिवार में विवाह की बात करें। अन्न दान करें।

तुला राशि लव राशिफल 2024 (Libra Love Horoscope 2024)

इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर बुध के साथ सुंदर काव्य सृजन देता है। प्रेम की परिणति विवाह में सम्भावित है। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर मित्र बुध के साथ प्रेम विवाह के सपोर्ट में है। प्रेमी को खूबसूरत डायमंड रिंग गिफ्ट कराएं।

वृश्चिक राशि लव राशिफल 2024 (Scorpio Love Horoscope 2024)

लव लाइफ को लेकर मार्च तक का समय बहुत ही अच्छा नहीं रहेगा। इस वर्ष प्रेम से भाग्य खिलेगा। शुक्र का प्रभाव शुभ है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। प्रेम में सितंबर व नवम्बर में विदेश यात्रा हो सकती है।

धनु राशि लव राशिफल 2024 (Sagittarius Love Horoscope 2024)

शुक्र व शनि प्रेम जीवन को नव उत्कर्ष देगा। सूर्य सितंबर व दिसम्बर दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें। शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं। लव लाइफ में फरवरी माह में असत्य व टेंशन से बचें।

मकर राशि लव राशिफल 2024 (Capricorn Love Horoscope 2024)

शुक्र व सूर्य शुभ हैं। शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए वाहन दे सकता है। 15 मार्च से जून तक का समय बहुत ही शुभ है। सितंबर व दिसम्बर में आप लोग मिलकर कोई मकान ले सकते हैं।

कुंभ राशि लव राशिफल 2024 (Aquarius Love Horoscope 2024)

शुक्र बहुत शुभ होकर लव लाइफ को सुखद करेगा है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करे। बुध व शुक्र संगीत का सानन्द देता है। भक्ति व प्रेम में संगीत आवश्यक है।यह वर्ष प्रेम की परिपूर्णता को प्राप्त करके 15 नवंबर तक विवाह में सफल हो जाएगा।

मीन राशि लव राशिफल 2024 (Pisces Love Horoscope 2024)

गुरु राशि स्वामी है। शुक्र लव लाइफ कारक ग्रह है। खूबसूरत वाहन प्रेमी को दें। चन्द्रमा का गोचर जब भी शुक्र की राशि में आएगा प्रेम को सफलता के मार्ग पर ले जाएगा। दैहिक आकर्षण की बजाय मन का प्रेम अमर होता है। अन्न दान करते रहें। इस वर्ष प्रेम की परिणति विवाह में होगी।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited