मकर राशिफल, 05 नवंबर 2022: करते जाएं संघर्ष, जल्द हासिल होगा मुकाम, लेनदेन से बचें

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 05 नवंबर 2022: मकर राशि के जातक अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प होकर निरंतर संघर्ष और परिश्रम करते रहें। आपको जल्द ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। आपको अपने लक्ष्य को लेकर निराश होने की जरूर नहीं है। इस राशि के जातक यहां देखें अपना पूरा राशिफल

Capricorn Horoscope

05 नवंबर 2022 का मकर राशिफल

Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 05 नवंबर 2022: मकर (Capricorn) – अपनी कोशिशों को तराशने का समय है। अगर आपके अंदर कोई रुचि है या कोई काबलियत है तो उसे भी अपनी कोशिशों से बेहतर किया जा सकता है। ऐसा करते हुए आपका भरोसा भी जगेगा और आप अपने कामकाज को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होते चले जाएंगे।
क्या करें
अपनी साख को बनाए रखना है तो लोगों को ज्यादा समझने की कोशिश कर लें और विचार विमर्श भी कर लें पर उससे कहीं ज्यादा है की अपनी प्रेरणा को जगाए रखें। जिंदगी हम सबको कोई न कोई मौका देती है की हम कुछ बेहतर करते चले जाएँ।
क्या न करें
पैसे से जुड़ा कोई ऐसा गलत फैसला न करें जो इस समय आपकी परेशानियों को बढ़ाये इसलिए किसी भी तरह के मतभेद में भी न पड़ें। बेहतर यह होगा की चुप रह जाएँ और अपनी बात को मनवाने की कोशिश इस समय बिल्कुल न करें।
खर्चे और नुकसान
खर्चे बढ़े हुए हो सकते हैं। किसी यात्रा या बदलाव का विचार भी आपके मन में बहुत प्रबल हो सकता है पर ऐसे में आपको अपनों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी और उनसे जुड़कर ही आपको जिंदगी के बड़े फैसले करने पड़ेंगे। विचार विमर्श करने से भी बहुत सारी चीजों को संभालने में और समझने में मदद मिल सकती है।
मेहनत
मेहनत की दिशा में आपको लगता है की कोई आपकी पीठ पर हाथ रख दे और आपको समर्थन दे दे, फिर आपकी ओर से कोई कमी न रहे। हर समय अपनी प्राथमिकताएं दिखाता है। अगर आपको किसी समर्थन से ही मेहनत करने का मौका मिल सकता है तो उस समर्थन को अपने आसपास ढूंढ लें ताकि मेहनत के दम पर आप अपनी जिंदगी का सही रास्ता बना पाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited