मीन राशिफल, 12 नवंबर 2022: विचारों को सख्त ना रखें, मीन राशि वालों का ऐसा रहेगा दिन
Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 12 नवंबर 2022: रिश्तों में अगर अविश्वास पैदा हो जाए तो कुछ भी संभालना मुश्किल ही होता है। आपको सलाह है कि विचारों में नरमी रखें।

meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 12 नवंबर 2022: रिश्तों में किसी भी तरह की बहस करते चले जाना ठीक नहीं है, क्योंकि आप अपनी ही धुन में कुछ ऐसा कहते चले जा रहे हैं जो किसी के लिए बहुत दुखदाई हो सकता है क्योंकि उससे अविश्वास भरी स्तिथि पैदा हो सकती है। रिश्तों में अगर अविश्वास पैदा हो जाए तो कुछ भी संभालना मुश्किल ही होता है।
क्या करें – किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचना होगा पर इस वजह से घर परिवार में भी शांति का माहोल बनाए रखना होगा। छोटी-छोटी बात भी बिगड़ सकती है जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाती चली जाए।
क्या न करें – रिश्तों के प्रति कोई ऐसी परेशानी न बनाते चले जाएँ जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा दे। हो सकता है लोगों की आलोचना आपके प्रति अनुचित हो पर यह एक ऐसी सच्चाई है जिसे नकारते चले जाना ठीक नहीं है। कई चीजें जाने अनजाने हमें कबूल करनी ही पड़ती हैं।
तकरार और झगड़े – तकरार के बहुत सारे कारण हो सकते हैं पर उसका एक बड़ा कारण यह है की आपने अपने विचारों को बहुत सख्त बना रखा है। इसलिए आपको थोड़ी सी विनम्रता तो अपनानी ही पड़ेगी तब जाकर लोग आपकी बात को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है और आप किसी निवेश के बारे में भी बहुत ज्यादा ही सोच रहे हैं पर समस्या यह है की हो सकता है आप अपने विचारों को बार-बार बदलते चले जाएँ। अगर ऐसा है तो आप थोड़ा सा रुक जाएँ क्योंकि जो विचार आज बना रखें हैं हो सकता है आने वाले दिनों में उसमें बदलाव करना ही पड़े।
आज का राशिफल
मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि, मीन राशि
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ...और देखें

Aaj Ka Rashifal 4 March 2025: भगवान विष्णु की पूजा से मिल सकता है इन राशियों को लाभ, इनको देना पड़ सकता है स्वास्थ्य पर ध्यान

Aaj Ka Rashifal 3 March 2025: इन राशियों को मिलेगी जॉब और बिजनेस में सफलता, इनके मन में रहेगा तनाव, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: आज इन 4 राशि वालों का अपने लव पार्टनर हो सकता है झगड़ा, वाणी पर रखें संयम, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां

Aaj ka Rashifal 1 March 2025: मार्च के पहले दिन मेष राशि को मिलेगी सफलता तो मकर राशि की लव लाइफ में होगा विवाद, जानें कैसा रहेगा अन्य राशि का हाल

28 February 2025 Rashifal: फरवरी के आखिरी दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा, लेकिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited