8 September 2024 Ka Rashifal: आज के दिन इन चार राशि वालों को रहना होगा सावधान, हेल्थ को लेकर हो सकते हैं परेशान

8 September 2024 Ka Dainik Rashifal: आज के दिन वृष राशि के जातक हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं मिथुन राशि वालों की लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों (Daily Horoscope) का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

8 September 2024 Ka Dainik Rashifal: रविवार के दिन मेष राशि के जातक अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। वहीं वृष राशि के जातक को सेहत की प्रति सचेत रहना होगा। कर्क राशि कार्यों की अधिकता से मन का असंतुलन परेशान रह सकते हैं। आज के दिन तुला राशि के जातक को बीपी के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। मकर राशि वालों को लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी। मीन राशि के जातक को बिजनेस में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे। आइए जानें सारी राशियों (Daily Horoscope in Hindi) का हाल।
मेष दैनिक राशिफल
चन्द्रमा सप्तम है। राशि स्वामी मंगल तृतीय व द्वितीय गोचर करते गुरु जॉब वर्क को नया विस्तार देंगे । जॉब में किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख पहले से बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -गाय को गुड़ व पालक खिलाएं व फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष दैनिक राशिफल
गुरु इसी राशि में रहकर तथा शनि दशम रहकर सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। करियर में प्रोग्रेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र अपने स्टडी के प्रति सिंसियर रहेंगे। लव लाइफ में भावनाओं पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे। संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -शिवलिंग पर बेल पत्र व मधु अर्पित करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -01 व 02
मिथुन दैनिक राशिफल
बुध व शुक्र अनुकूल हैं।चन्द्रमा पंचम छात्रों को लाभ देगा। आज परिवार में गृह निर्माण से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। व्यावसयिक उद्देश्य सफल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें तथा मूंग का दान करें।
शुभ रंग-लाल व आसमानी।
शुभ अंक-04 व 08
कर्क दैनिक राशिफल
चतुर्थ चन्द्रमा व एकादश गुरु व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में प्रोमोशन का समय आ गया है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। कार्यों की अधिकता से मन का असंतुलन परेशान करता है। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। घर मे विवाह की बात चलेगी।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें तथा फलों का दान करें। सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह दैनिक राशिफल
सफल रहेंगे। जॉब में परिवर्तन को लेकर नवीन प्रयास में लगे रहेंगे। ऑफिस में विवाद किसी समस्या का समाधान नहीं करता। अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -03 व 09
कन्या दैनिक राशिफल
द्वितीय चन्द्रमा तथा नवम गुरु जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ है। गुरु व बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। बिजनेस में हर कार्य को को बहुत ही गम्भीरता से करें। जॉब वर्क के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में लाभ संभावित है। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। एम बी ए व जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।
आज का उपाय -तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -07 व 09
तुला दैनिक राशिफल
अष्टम गुरु व इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा जॉब के लिए अनुकूल है। टीचिंग,बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातकों को सफलता मिलेगी। मानसिक परेशानी कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।
शुभ रंग- हरा व आसमानी।
शुभ अंक -07 व 08
वृश्चिक दैनिक राशिफल
गुरु व चन्द्रमा अनुकूल परिणाम देंगे। बिजनेस में थोड़ी परेशानी रह सकती है। आर्थिक सफलता का सुख मिलेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग परिवार में आपके प्रति लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
धनु दैनिक राशिफल
तृतीय शनि व एकादश चन्द्रमा जॉब वर्क को बेहतर करेंगे। राशि स्वामी गुरु खष्ठम होकर व्यय देंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ ज्यादा इम्पार्टेंट है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 पाठ करने से हर बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
मकर दैनिक राशिफल
द्वितीय शनि व दशम चन्द्रमा शुभ हैं। समय की अनुकूलता बहुत जरूरी है। गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। आशावादी बनें । छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी।
आज का उपाय -शिवलिंग को बेलपत्र व दुग्ध अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -04 व 08
कुम्भ दैनिक राशिफल
इस राशि के शनि,नवम चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। सिस्टेमेटिक जॉब वर्क करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स को कोर्स को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है ।आज का उपाय -भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ अंक -05 व 08।
शुभ रंग -नीला व हरा
मीन दैनिक राशिफल
गुरु तृतीय व चन्द्रमा अष्टम हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे । छात्र अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लवपार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited