सिंह राशिफल, 05 नवंबर 2022: धैर्य रखें! मुश्किलों का डट कर सामना करें, जल्द आएंगे अच्छे दिन

Singh Rashifal Today (Leo Horoscope Today), आज का सिंह राशिफल 05 नवंबर 2022: सिंह राशि वाले जातकों के लिए मुश्किलों भरा समय है। हालांकि आपको घबराना नहीं है। जल्द ही अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। मन में दृढ़ संकल्प कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाएं। इस राशि के जातक यहां देखें अपना पूरा राशिफल

Singh Rashifal Today

05 नवंबर 2022 का सिंह राशिफल

Singh Rashifal Today (Leo Horoscope Today), आज का सिंह राशिफल 05 नवंबर 2022: मुश्किल भरा समय है क्योंकि कई तरह की चुनौतियाँ आपके सामने हो सकती हैं। अगर मन अस्थिर रहेगा तो उस अस्थिरता का बुरा असर जिंदगी की कई सारी चीजों पर भी पड़ सकता है।
क्या करें
किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा। लोगों के अपने विचार हो सकते हैं और अपने ही तर्क भी हो सकते हैं जिसके चलते हो सकता है आपको ही अपने हथियार डालने पड़ें। किसी भी बात को संभालने के लिए दो कदम पीछे हट जाना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
क्या न करें
घर परिवार में रिश्तों से जुड़ा कोई भी तनाव बढ़ाए नहीं, इसलिए अपनी ओर से कोई गलती भी न करते चले जाएँ। अपनी ओर से कोई ऐसे विचार न बनाते चले जाएँ जिसमें आप ही की गलतियाँ नजर आ रही हों।
प्यार मोहब्बत
कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपके जहन पर बहुत दबाव डाल रहा है और अच्छी भली बात व्यर्थ में बिगड़ जाए ऐसा भी बहुत तक संभव है इसलिए आपको थोड़ा सा रुक जाना होगा और बहुत धैर्य से अपने हालात को संभालने की कोशिश करनी होगी। पीठ पीछे बहुत कुछ ऐसा होता है जिसपर हमारा बस नहीं चलता।
रुकावटें और चुनौतियाँ
आपसे वरिष्ठ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं और उसके चलते आपका मन उचाट होता चला जाए और आप कोई बड़ा परिवर्तन करना चाहें ऐसा भी बहुत हद तक संभव है, पर इस समय की मांग यह है की आप उन सारी परेशानियों को मन से हटा दें और अपनी कोशिशों से अपने हालात को स्थिरता प्रदान करने का प्रयास कर लें। ऐसा करना ही इस समय आपके हित में होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited