आज का तुला राशिफल 04 नवंबर 2022: मिलेगा शुभ समाचार, स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
Tula Rashifal Today (Libra Horoscope Today), आज का तुला राशिफल 04 नवंबर 2022: तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। हालांकि अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कुछ भी बाहर का खाने से बचें।
04 नवंबर 2022 का राशिफल
क्या करें
जिंदगी का सुख बनाए रखें और किसी भी तरह की तकरार की स्थिति से बचे रहें। अपनी कोशिशों को भी इतने ऊंचे स्तर का बनाए रखें कि आपका भरोसा जगा रहे।
क्या न करें
घर-परिवार में लोगों से तालमेल में किसी भी तरह की कमी ना आने दें क्योंकि अहम की लड़ाई में पड़ते चले जाना ठीक नहीं है। किसी भी तकरार भरी स्थिति में खुद को सही साबित करते चले जाना भी इस समय ठीक नहीं है।
तकरार और झगड़े
किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा। अगर आपके भाई-बहन या दोस्त आपको समर्थन नहीं दे पा रहें तो उनके विचारों को भी बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करनी होगी तभी जा के पूरी तस्वीर समझ में आएगी।
रिश्ते-नाते
रिश्तों के प्रति अगर भरोसा कम हो जाए तो उससे नुकसान ही होता है। इस समय के हालात यह है कि प्रत्यक्ष रूप से सबकुछ संभला हुआ है पर आपके मन में अविश्वास बढ़ता चला जा रहा है, जिसे समय रहते संभालने की जरूरत है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End of Article
टाइम्स नाउ नवभारत author
अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना च...और देखें
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited