तुला राशिफल, 09 नवंबर 2022: हर हाल में अपने भरोसे को बनाए रखना होगा, पैसे के लेन-देन में सावधान रहें

Rashifal Today (Libra Horoscope Today), आज का तुला राशिफल 09 नवंबर 2022: जिंदगी की किसी भी चुनौती को आप उस भरोसे से ही संभाल पाएंगे। हर हाल में अपने भरोसे को बनाए रखना होगा। जानिए अपना मंगलवार का राशिफल

Libra

Libra Horoscope

Tula Rashifal Today (Libra Horoscope Today), आज का तुला राशिफल 09 नवंबर 2022:अपने विचारों को जरूरत से ज्यादा सख्त बनाते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि ऐसा करते हुए आप अपने मन को परेशान करते चले जाएंगे और अपनी चुनौतियों को बढ़ाते चले जाएंगे.
क्या करें –जिंदगी की चुनौतियां बढ़ जाएं तो खुद पे भरोसा कम हो जाता है और अगर लोगों का सहयोग कम हो जाए तो चुनौतियां बहुत बड़ी लगनी शुरू हो जाती हैं, इस समय इन्हीं बातों पे ध्यान देने की जरूरत है. हर हाल में अपने भरोसे को बनाए रखना होगा, जिंदगी की किसी भी चुनौती को आप उस भरोसे से ही संभाल पाएंगे.
क्या न करें –अपनी आर्थिक स्थिति को किसी कमी की नजर से ना देखें और ऐसा करते हुए आप अपने मन के भटकाव को भी बढ़ाते ना चले जाएं. वैसे भी यह तकरार भरा समय है जिसके चलते पैसे के लेन-देन में कोई गलती करते चले जाना ठीक नहीं है.
रूकावटें और चुनौतियां - रूकावटें आपने अपने मन में बिठा रखी हैं और ऐसा करते हुए आप खुद को सही साबित करते चले जा रहे हैं और वही ठीक नहीं है क्योंकि हर चीज का कोई न कोई दूसरा पहलू भी होता है. सिर्फ चुनौतियों की ओर देखना और उपलब्धियों को नजरअंदाज करते चले जाना भी ठीक नहीं है.
शख्सियत - आपकी शख्सियत में इसलिए निखार आया है क्योंकि आपने बहुत सारी चीजों को एक साथ समझने की और संभालने की कोशिश की है पर दो कमियां हैं - कामकाज से जुड़े दबाव आपने अपने मन में बिठा रखे हैं और आपकी कोशिशें दिशाहीन होती चली जा रही हैं. इन्हें संभालने से आपके शख्सियत में और ज्यादा सुधार आ सकता है.
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited