वार्षिक राशिफल 2024 In Hindi: सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2024 हिंदी में यहां पढ़ें

Rashifal 2024, Yearly Horoscope 2024, वार्षिक राशिफल 2024: नया साल मेष राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए शानदार रहेगा। तो वृषभ राशि के लोगों का घर लेने का सपना पूरा होगा। मिथुन राशि वालों पर पूरे साल मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल।

yearly horoscope 2024

Yearly Horoscope 2024

Varshik Rashifal 2024 in Hindi Yearly Horoscope 2024, वार्षिक राशिफल 2024 in Hindi: नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि उनके लिए नया साल कैसा रहेगा। क्या 2024 में उनके सारे सपने पूरे होंगे या परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिष अनुसार नया साल कई राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। तो कुछ राशि के लोगों को नये साल में सतर्क रहना होगा। यहां जानिए सभी 12 राशियों का 2024 का विस्तृत राशिफल।

2024 Yearly Horoscope In Hindi (2024 का वार्षिक राशिफल)

Aries Horoscope 2024 In Hindi (मेष राशिफल 2024)

यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से बहुत बेहतर होगा। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन के व्यय के दृष्टिकोण से 15 फरवरी से 15 जून तक का समय किसी रियल स्टेट में धन के निवेश का है। 24 अक्टूबर के बाद अचानक किसी बड़े कार्य के संपन्न होने से खुशी होगी। कोई धनु या मीन राशि का शख्स आपका नया सफल बिज़नेस पार्टनर होगा। नवंबर और दिसंबर व्यय भरा माह होगा। श्री सूक्त का पाठ करते रहें उससे आर्थिक स्थिति और बेहतर होती रहेगी।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम सुख का वर्ष होगा। मंगल रक्त विकार और उदर विकार से आपको परेशान कर सकता है। ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीज भी विशेषकर 11 अगस्त के बाद विशेष सावधानी बरतेंगे। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।मंगल से संबंधित द्रव्यों मसूर की दाल, गुड़ और गेहूं का दान प्रत्येक मंगलवार को करें। फिलहाल कोई डरने की बात नहीं है।
शिक्षा और करियर की दृष्टि से यह वर्ष बहुत बेहतर और श्रेयष्कर रहेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी इस वर्ष सफलता की प्राप्ति करेंगे। जाब में उन्नति होगी। प्रमोशन होंगे। आपकी यश तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ आपके जीवन को इस वर्ष उन्नति से भर देगा।
उपाय: जीवन को सुखमय करने और इस वर्ष की भाग्यवृद्धि के लिए श्री हनुमान जी की उपासना और प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

Taurus Horoscope 2024 In Hindi (वृषभ राशिफल 2024)

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत ज्यादा श्रेयष्कर रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। कई वर्षों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। गृह निर्माण संबंधित कार्य भी पूर्ण होने के संकेत हैं और कोई जमीन या फ्लैट भी इस वर्ष क्रय करेंगे। स्वर्ण और हीरे के आभूषण लेंगे। किसी मकर या कुंभ राशि के जातक से नई बिज़नेस डील आपको लाभान्वित करेगी। श्री सूक्त के ऋग्वैदिक मंत्र का जप और हवन प्रत्येक शुक्रवार को करने से आर्थिक समृद्धि आएगी। अक्टूबर के बाद विदेश यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप इस वर्ष थोड़ा परेशान रहेंगे। नेत्र संबंधित समस्या 15 मार्च से 15 अप्रैल और फिर सितंबर में रहेगी। अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य बेहतर होगा। यूरिन संबंधित समस्या भी शुक्र आपको दे सकता है। किसी अंधे गरीब व्यक्ति को अन्न और वस्त्र का दान करें। हृदय के रोगी अगस्त से अक्टूबर तक सावधानी बरतें।
शिक्षा तथा प्रतियोगिता में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। नौकरी में प्रोग्रेस होगी। सितंबर के बाद उन्नति और प्रमोशन मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाएंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से संबंधित जातक अत्यंत लाभ की प्राप्ति करेंगे। नए पद की प्राप्ति संभव है। सामाजिक तथा राजनीतिक यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय: भाग्योदय और प्रत्येक कार्य में सफलता हेतु शिव पूजा करें। सुगंधित इत्र लगाएं। ओपल धारण करें। सत्य बोलें और गाय को प्रत्येक शुक्रवार को आटा और गुड़ खिलाएं। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

Gemini Horoscope 2024 In Hindi (मिथुन राशिफल 2024)

आप भाग्यशाली हैं कि इस वर्ष माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं। किसी नए बिज़नेस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। वृष या तुला राशि का नया बिज़नेस पार्टनर आपको लाभान्वित करेगा। गृह कार्य संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। आप स्वर्ण और हीरे के आभूषण का क्रय करेंगे। अक्टूबर के बाद कोई नई संपत्ति खरीदने का संयोग बनेगा। अगस्त और सितंबर के महीना व्यय भरा होगा। आप के हित में है कि शेयर बाजार से बेहतर इन्वेस्टमेंट रियल स्टेट में रहेगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष मध्यम सुख प्रदान करने वाला रहेगा। स्किन के रोग और श्वांस के रोग की संभावना विशेषकर अगस्त,अक्टूबर और 15 नवंबर तक रहेगी। गो माता को पालक खिलाएं। प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। पन्ना पहनना आपके लिए हितकर रहेगा। जीवन साथी को हड्डी संबंधित रोग आपको परेशान कर सकता है। कुशोदक से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा।
शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी नए अवसर की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। न्यायिक कार्य, लेखन और पत्रकारिता से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे। अक्टूबर के बाद अकस्मात किसी बड़े पद या पदोन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति और विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
उपाय: आपका प्यार आपको मिलेगा। अविवाहित लोग जो विवाह के उम्र के आस पास हैं वो प्रेम की परिणति विवाह के रूप में करेंगे। प्रेम में विश्वास और समर्पण बनाये रखिये। जीवनसाथी के साथ सुदूर यात्रा करेंगे। यदि प्रेम में सत्य के साथ रहेंगे तो वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

Cancer Horoscope 2024 In Hindi (कर्क राशिफल 2024)

आपके लिए नया वर्ष कई सपनों को साकार करने के लिये ही आ रहा है। प्रारंभिक दो महीने थोड़े संघर्ष के रहेंगे। इस साल आपके लिए कई बड़े आर्थिक अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। धन की प्राप्ति के साथ साथ कुछ ऐसा होगा कि आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के सहयोग से कई बड़े कार्य बनेंगे। अचल संपत्ति का संयोग क्रय करने का बन रहा है। गृह कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य के दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित फलदायी है। शीत जनित रोग और श्वांस का रोग थोड़ा परेशान कर सकता है। मोती धारण करना आपके लिए हितकर है। शिव उपासना करिये और शुभ मुहूर्त और शिववास को देखते हुए कुशोदक से रुद्राभिषेक कराइये जिससे स्वास्थ्य लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव आएंगे। अविवाहित विवाह योग्य जातकों के शुभ विवाह का ये सुंदर वर्ष है। युवा प्रेम में अति भावुक और संवेनशील रहेंगे। प्रेमी की बातें उन्हें बहुत चुभती हैं। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। प्रेम कविताएं लिखने में आपको महारत हासिल है। आप इस वर्ष एक सफल प्रेमी साबित होंगे।
इस वर्ष आप खूब धार्मिक यात्रा करेंगे। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति तथा धार्मिक गुरुओं का आशीर्वाद आपको खूब प्राप्त होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित एवं आनंदित रहेगा। जीवन साथी को स्वास्थ्य में अक्टूबर के बाद थोड़ी प्रॉब्लम आ सकती है। भाई की सहायता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सितंबर से अक्टूबर और दिसंबर खूब यात्रा का माह होगा। मई से जून तक भी सुदूर यात्रा का सुखद संयोग बनेगा। दुर्गासप्तशती का पाठ नियमित करने से जीवन में उन्नति ही उन्नति होगी।

Leo Horoscope 2024 In Hindi (सिंह राशिफल 2024)

यह वर्ष चतुर्दिक विकास का है। आप धन की प्राप्ति के साथ साथ यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति का भी है। धन के आगमन की गति अप्रैल के बाद बहुत तेज रहेगी। सितम्बर व्यय का महीना है। अक्टूबर के बाद धन का निवेश रियल स्टेट या घर खरीदने में करेंगे। 15 जनवरी से 15 मार्च तक का समय आय और व्यय के संतुलन का है। संतान की शिक्षा हेतु व्यय सकारात्मक दिशा में ही रहेगा।
स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। ब्लड प्रेशर और उदर विकार से परेशानी रहेगी। श्री आदित्यहृदयस्त्रोत्तम का पाठ आपको रोगों से मुक्ति दिलाते हुए जीवन पथ पर विजयश्री दिलवाएगा। राहु से संबंधित द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान बुधवार को करते रहें। आपके राशि के स्वामी ग्रह सूर्य को जल अर्पित करते हुए गायत्री मंत्र का जप करते रहें, यदि प्रतिदिन संभव न हो तो रविवार को तो अवश्य करें।
शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। अक्टूबर के बाद विदेश यात्रा हो सकती है। धन का आगमन होगा लेकिन फरवरी तक आप व्यय से परेशान रहेंगे। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध जातक इस वर्ष खूब लाभ में रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग और बड़े नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
प्रेम में रोमांटिक भाव बना रहेगा। अविवाहित लोग मार्च के बाद अनुकूल समय प्राप्त करेंगे। आप प्रेम में विश्वासपात्र हैं। आप जिससे प्यार करते हैं खूब करते हैं। जीवन साथी से उपहार और सैर सपाटे के आनंद का क्या कहना। वैवाहिक जीवन इस वर्ष सुखी रहेगा। युवा प्यार में अनुशासन में रहें। किसी भी स्थिति में भावुकता में लिया गया निर्णय आपको परेशान कर देगा। यात्रा में सावधानी बरतें विशेषकर मार्च तक।
उपाय: भाग्य वृद्धि के लिए सूर्य उपासना और श्री हनुमान जी की पूजा करें।अन्न और वस्त्र का दान करें।

Virgo Horoscope 2024 In Hindi (कन्या राशिफल 2024)

आर्थिक उन्नति लेकिन बीमारी में धन का व्यय होगा। मार्च तक स्वास्थ्य में बहुत पैसा खर्च होगा। धन के आगमन की स्थिति अप्रैल से अगस्त और फिर अक्टूबर से वर्षान्त बहुत बेहतर रहेगी। कई वर्षों से रुका धन इस वर्ष आपको प्राप्त होगा। कभी कभी एकदम पॉकेट खाली हो जाएगा। श्री सूक्त का पाठ आपको धन की प्राप्ति कराएगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम के पाठ से जीवन के प्रत्येक फील्ड में आपको उन्नति और सफलता की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं है। मार्च विशेषकर 15 मार्च से 15 मई तक आपको सचेत रहना है। स्किन और उदर विकार से परेशानी रहेगी। भगवान शिव का कुशोदक से शुभ मुहूर्त और शिववास में रुद्राभिषेक कराएं। श्वांस के रोगी भी परेशान रहेंगे। किसी प्रकार के डरने की बात नहीं है। शिव उपासना और अन्न का दान आपके संकट को हर लेगा।
शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दृष्टि से यह वर्ष बहुत श्रेयष्कर साबित होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। किसी वृष या तुला राशि का जातक आपका बहुत सहयोग करेगा। तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड के छात्र आपको लाभान्वित करेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है।
प्रेम में सफलता। तर्क से नहीं दिल से प्यार की उत्पत्ति होती है। जीवन साथी के प्यार में आप कोई कमी नहीं होने देंगे। देशाटन का आनंद उठाएंगे।विवाह योग्य जातक परिणय सूत्र में आ जाएंगे।
उपाय: भाग्य वृद्धि के लिए श्री विष्णु उपासना और प्रत्येक दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो आने वाले संकट बहुत कम हो जाएंगे।।

Libra Horoscope 2024 In Hindi (तुला राशिफल 2024)

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष शानदार रहेगा। धन वर्षा होगी।कई वर्षों से रुका कार्य पूर्ण होगा। यह वर्ष नव उमंग और तरंग का है। देशाटन करेंगे। कई मनोरंजक यात्राएं होंगी। परिवर्तन यह है कि धन के साथ साथ स्वास्थ्य का सुख भी प्राप्त होगा। अक्टूबर से दिसंबर तक थोड़ा बीमारी पे धन का व्यय होगा। मिला जुलाकर यह वर्ष सम्पन्नता और समृद्धि का रहेगा।
स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। कोई अप्रिय घटना नहीं घटेगी। इतना अवश्य है कि रक्त चाप और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतेंगे। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न तथा वस्त्र का दान करें।
शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति करने वाले जातक ख़ूब सफल रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारी यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अगस्त के बाद विदेश यात्रा हो सकती है। भाई के सहयोग से कोई बड़ा विवाद हल होके कोई बड़ा कार्य बनेगा।
प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी। ससुराल से लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के बारे में सचेत रहें। किसी सुदूर धार्मिक यात्रा का सुखद संयोग बनेगा। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का दुग्ध और गंगा जल से अर्पण आवश्यक है।
उपाय: जनवरी से मार्च तक प्रत्येक बुधवार को उड़द का दान करें। अक्टूबर के बाद बृहस्पति से संबंधित द्रव्यों केला और चने की दाल का श्री विष्णु मंदिर में दान करें।

Scorpio Horoscope 2024 In Hindi (वृश्चिक राशिफल 2024)

यह वर्ष धन प्राप्ति के लिए शानदार है ।खूब धन कमाएंगे और अच्छे कार्यों में खर्च करेंगे। गृह कार्य में और कोई जमीन या फ्लैट भी खरीद सकते हैं।किसी धनु या में राशि का शख्स आपकी बहुत सहायता करेगा। मेष और कर्क राशि का जातक नया बिज़नेस पार्टनर बन आपको लाभ प्रदान करेगा।मार्च से मई तक का समय शेयर और रियल स्टेट में निवेश का सुंदर समय है। अक्टूबर से दिसंबर तक धन आना ही आना है। इधर जनवरी से फरवरी तक का समय थोड़ा व्यय का है। प्रत्येक मंगलवार को श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष बहुत मिश्रित सुखदायी और दुखदायी है। उदर विकार, रक्त विकार और रक्त चाप से परेशानी आ सकती है। प्रत्येक मंगलवार को मसूर की दाल और गेहूं का दान करें। गाय को हर मंगलवार रोटी और गुड़ खिलाएं। श्री हनुमानबाहुक का पाठ आपको शारीरिक कष्ट से मुक्ति दिलाते हुए स्वास्थ्य सुख प्रदान करेगा। मार्च से मई फिर सितम्बर माह में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करते रहें।
दामपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग आपके जीवन की मंजिल की प्राप्ति में सहयोग करेगा। जो विवाह उम्र के करीब हैं उनके विवाह की संभावना रहेगी। प्रेम करने वाले विवाह करेंगे। आपका क्रोध कभी कभी आपके प्रेम के आनन्द को फीका कर देता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाल मूंगा धारण करें।
यह वर्ष आपको कोई बड़ा पुरष्कार दिलवाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खूब धार्मिक यात्राएं होंगी। संतान को सफलता मिलेगी। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं इस वर्ष समाप्त होंगी।
उपाय: श्री हनुमान जी की खूब उपासना करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। यह वर्ष आपको बहुत कुछ देगा।

Sagittarius Horoscope 2024 In Hindi (वृश्चिक राशिफल 2024)

धन प्राप्ति की दृष्टि से यह वर्ष का पूर्वार्ध बहुत अच्छा रहेगा। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने की संभावना है। अक्टूबर से दिसम्बर के बीच कोई संपत्ति खरीदेंगे। कर्क या सिंह राशि का कोई शख्स आपकी बहुत सहायता करेगा। रियल स्टेट और शेयर में धन लगाएंगे। ससुराल से लाभ मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार के सहयोग से आपको इस वर्ष कोई जमीन मिलेगी। संतान की सफलता से मन हरसगीत रहेगा। मार्च तक का समय थोड़ा व्यय का है।अगस्त से 15 सितंबर तक कोई बड़ा पुरष्कार मिल सकता है। अक्टूबर से दिसंबर तक तो धन आना ही आना है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कुछ बेहतर रहेगा। यूरिन और उदर रोग से मार्च से सितंबर तक समस्या आ सकती है। अक्टूबर के बाद समय अच्छा है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को पाठ करें। हर बुधवार गाय को पालक और प्रत्येक बृहस्पतिवार को गाय को केला खिलाएं।
दामपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी को थोड़ी स्वास्थ्य संबंधित समस्या फरवरी से 16 अप्रैल तक आ सकती है। अक्टूबर से समय अनुकूल होने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कुशोदक से शुभ मुहूर्त में और शिववास में रुद्राभिषेक कराएं। संतान के निमित शिक्षा हेतु धन का व्यय इस वर्ष मार्च से मई तक कुछ ज्यादा ही होगा। भाई के सहयोग से कोई बड़ा सरकारी कार्य सम्पन्न होगा।
उपाय: इस वर्ष श्री विष्णु उपासना करें। पुखराज धारण करें। गो सेवा और माता पिता की सेवा से आपके सारे कार्य बनेंगे।

Capricorn Horoscope 2024 In Hindi (मकर राशिफल 2024)

आर्थिक दृष्टि से संपन्नता का और खूब धन प्राप्ति का वर्ष है। फरवरी तक व्यय बढ़ेगा। मार्च से जून तक कोई वर्षों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। अक्टूबर के बाद पूछना ही क्या, दिसम्बर तक धन वर्षा होगी। सितम्बर से नवंबर तक धन का सदुपयोग स्थायी संपत्ति खरीदने में लगाएंगे। संतान की शिक्षा संबंधित धन का व्यय अप्रैल से जून के मध्य कुछ ज्यादा ही होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। रियल स्टेट और फ्लैट अक्टूबर से दिसम्बर के मध्य खरीदने में सफलता मिलेगी। यह वर्ष आपको बहुत कुछ देके ही जायेगा।
स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। श्वांस संबंधित और उदर से संबंधित रोग की संभावना हो सकती है। मार्च से सितंबर तक कोई स्वास्थ्य को लेकर प्रॉब्लम आपको परेशान कर सकती है। प्रत्येक शनिवार को पीपल को जल दें और दीपक जलाएं। श्री हनुमान बाहुक और श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शनि से संबंधित द्रव्यों तिल तेल इत्यादि का दान और राहु से संबंधित उड़द इत्यादि का दान करें। दान में बहुत बल होता है।भगवान के नाम का जप और दान आपको संकट से बचाता है।
इस वर्ष आपका दामपत्य जीवन बहुत सुखमय रहेगा लेकिन फरवरी सर अप्रैल तक का समय जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट दे सकता है। विवाह योग्य जातकों का विवाह भी इस वर्ष होगा। प्रेम मेंसफलता की प्राप्ति होगी। क्रोध और अहंकार प्रेम का शत्रु है अतः इस पर नियंत्रण रखें। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।
उपाय: श्री हनुमान जी की पूजा करें।शिव उपासना करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें।

Aquarius Horoscope 2024 In Hindi (कुंभ राशिफल 2024)

यह वर्ष आर्थिक तौर पे समृद्धि भरा रहेगा। चल और अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी। मार्च से सितंबर और फिर अक्टूबर से दिसंबर तक का समय खूब आर्थिक उत्कर्ष का है। जनवरी और फरवरी व्यय भरा होगा। यह वर्ष राजनीति से संबंधित जातकों के लिए सफलता और प्रतिष्ठा भरा होगा। उच्च नेताओं से अच्छे संबंध आपको लाभान्वित करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बहुत श्रेयष्कर रहेगा। श्री हनुमान जी की उपासना आपको सफलता ही सफलता दिलाएगी।
स्वास्थ्य बहुत अच्छा नही रहेगा। स्वास्थ्य सुख माध्यम है। श्री हनुमानभक्त बनें। श्री बजरंगबाण का पाठ करें। किसी शिव मंदिर के पास पीपल या बेल का पेड़ लगाएं। हड्डी की समस्या और बी पी आपको परेशान कर सकती है। गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें।
शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जो छात्र कम्पटीशन विशेषकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं उनको इस वर्ष आशातीत सफलता मिलेगी। तकनीकी तथा प्रबंधकीय सेक्टर के विद्यार्थी सफल रहेंगे और विदेश जा सकते हैं।
इस वर्ष आपका दामपत्य जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में विश्वास और सत्य को बनाये रखें। प्यार में विश्वास और समर्पण ही सब कुछ है। जीवन साथी से सत्य ही बोलें। क्रोध आपके प्रेम में बाधा ला सकता है। यह वर्ष उपलब्धियों का है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन का आगमन तो होगा ही कोई बड़ा पुरष्कार आप प्राप्त कर सकते हैं
उपाय: शिव पूजा और हनुमान जी की उपासना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

Pisces Horoscope 2024 In Hindi (मीन राशिफल 2024)

यह वर्ष धन प्राप्ति का है। चल और अचल संपत्ति के क्रय का है। रियल स्टेट और शेयर में इन्वेस्टमेंट का है। मार्च तक थोड़ा धन का व्यय कुछ ज्यादा ही है। मई से सितंबर फिर अक्टूबर से दिसंबर तक का समय धन वर्षा का है। आप इस वर्ष कोई बड़ा पुरस्कार भी प्राप्त करेंगे। संतान की शिक्षा में मई से जून तक का समय थोड़ा धन के व्यय का है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। मार्च से सितंबर तक थोड़ी समस्या आ सकती है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतेंगे।जनवरी से मार्च तक का समय बहुत अच्छा नहीं है। राहु और शनि से संबंधित द्रव्यों का क्रमशः बुधवार और शनिवार को दान करें। बी पी और मधुमेह के रोगी भी सावधानी बरतें और मंगल से संबंधित द्रव्यों का प्रत्येक मंगलवार या कम से कम 9 मंगलवार को दान करें।
शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा की पूरी संभावना है। इस वर्ष आपकी धार्मिक यात्रा भी खूब होगी। सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ खूब सफल रहेंगे इन लोगों को श्री बंगलामुखी अनुष्ठान से बहुत अच्छी सफलता और पद तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
उपाय: श्री विष्णु उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। अन्न और वस्त्र का दान करें। पुखराज धारण करना भी लाभप्रद है।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited