Weekly Rashifal 28 October-3 November 2024: दिवाली का ये सप्ताह 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद लकी, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा

Weekly Rashifal 28 October-3 November 2024: दिवाली का सप्ताह वैसे तो हर राशि के लिए शुभ साबित होगा लेकिन 5 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस हफ्ते मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

weekly rashifal

Weekly Rashifal 28 October 2024 To 3 November 2024

Weekly Rashifal 28 October-3 November 2024: इस वीक बिजनेस में मकर व वृश्चिक राशि के लोग बहुत सफल रहेंगे। कर्क और तुला के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धनु तथा मीन के लोग वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। मीन, तुला तथा वृष के छात्र सफल रहेंगे। आइए जानते हैं विस्तृत राशिफल--

धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने का है विशेष महत्व, जानें कहां-कहां दीये करें प्रज्जवलित

साप्ताहिक राशिफल 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024

मेष - गुुरू व चन्द्रमा सफलता की प्राप्ति में सहयोग करेंगे। मंगलवार के बाद धन के आगमन की संभावना रहेगी। मीडिया व बैंकिंग में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है। हेल्थ ठीक रहेगी।

वृष- धन का आगमन होगा। स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में मंगल का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन-राजनीति से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी हैें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। इस सप्ताह वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क-घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिये सफल और भाग्यवृद्धि कारक समय है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करें। लव लाइफ बहुत सुुंदर रहेगी।

सिंह-- आईटी व बैंकिंग जाब में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। सप्त अन्न दान करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य मिलेंगे। गाय को पालक व गुड़ खिलाये।

कन्या-धार्मिक कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और फ़िल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। हरा रंग शुभ है।

तुला - बैंकिंग तथा आईटी फील्ड में कार्य करने वाले जातकों को अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक-छात्र अपने कैरियर को इस वीक नया मोड़ देंगे। शुक्रवार को यात्रा का संयोग बन सकता है। आज आफिस के कार्यों में रुचि लेंगे।धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंग। सफेद रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

धनु- रुके धन की प्राप्ति होगी। बिजनेस के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छा रहना चाहिए। पीला रंग शुभ है।बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। सोमवार व शनिवार को यात्रा का संयोग बन सकता है। वाणी से क्रोध मत करें। असत्य वाचन से बचें।

मकर- छात्रों को परिश्रम करना होगा। बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। राजनीति में सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नीला रंग शुभ है।हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी के मन्दिर जाएं। शनि व गुरु धन देंगे। गाय को केला खिलाएं।

कुंभ- शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ है। जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। भाई से लाभ मिलेगा।

मीन - तृतीय गुरु शुभ है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और फ़िल्म से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ अच्छी रहेगी श्वांस के रोगी चिंतित रहेंगे। सफेद रंग समृद्धि कारक है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। गरीबों में अन्न का दान करें। गुरु व चन्द्रमा गुरुवार से शनिवार तक धन दे सकतें हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited