Weekly Rashifal 22 September To 28 September 2024: आने वाले सप्ताह में इन पांच राशि वालों को रहना होगा सावधान, सेहत के प्रति रहना होगा सचेत

Weekly Horoscope 22 September To 28 September 2024 (साप्ताहिक राशिफल 22 से 29 सितंबर 2024): इस सप्ताह मेष राशि के सेहत का ध्यान रखना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए जानें सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal

Weekly Rashifal

Weekly Rashifal 22 September To 28 September 2024 (साप्ताहिक राशिफल 22 से 29 सितंबर 2024): इस सप्ताह में मिथुन राशि वालों को सेहत का ख्याल रखना होगी। वहीं सिंह राशि के जातक को मंगलवार व शनिवार को जॉब में अपने कार्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस सप्ताह में तुला राशि के जातक को जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। कुंभ राशि वालों का गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। मीन राशि के जातक सप्ताह के अंतिम दो दिनों में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope in Hindi)।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के साथ आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। मंगलवार के बाद का समय प्रगति का है। गुरुवार से शुक्रवार तक वाहन ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।
वृष साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आप अपने कार्य को विस्तार दे सकते हैं। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में गुरुवार के बाद लाभ होगा। शुक्रवार के बाद जॉब चेंज की पूरी योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
आपके मन में कई दिनों से चली आ रही व्यावसायिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। गुरुवार व शनिवार को मित्रों संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।सफेद रंग शुभ है। जॉब में उन्नति है। श्री सूक्तम का पाठ करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
मंगलवार व गुरुवार को धार्मिक क्रिया कलापों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
मंगलवार व शनिवार को जॉब में अपने कार्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यवसाय में कर्क व मेष राशि के लोग लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी विशेष सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
बहुत दिनों के बाद जॉब को लेकर प्रसन्ता रहेगी। व्यवसाय बेहतर रहेगा। तुला व वृष राशि की सहायता लें। धन का आगमन होगा। गुरुवार व शुक्रवार को वाहन क्रय कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। कन्या व मिथुन राशि के जातक लाभ प्रदान करेंगे ।श्री विष्णु जी की पूजा करते रहें। धन का व्यय घर गृह निर्माण में होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। छात्र अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
इस सप्ताह राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। मंगलवार के बाद का समय जॉब के लिए बेहतर है। पीला व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान चालीसा व सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
इस वीक स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। कर्क व सिंह राशि से लाभ है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले भी उन्नति करेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे । हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।
कुम्भ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
व्यवसाय में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की पूजा करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मकर व कन्या राशि से लाभ मिलेगा। जॉब को लेकर समय अनुकूल है। हनुमान जी की उपासना करें।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
इस सप्ताह व्यवसाय में धन आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी। श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited