Bihar Police Constable Result, Cut Off 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल की कटऑफ, पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने मार्क्स

Bihar Police Constable Result, Cut Off 2024, Sarkari Result: केंद्रीय चयन पर्षद जल्द ही कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar Police Constable Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां देखें बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट, कब आएगा और कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Result, Cut Off 2024: यहां देखें बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

Bihar Police Constable Result, Cut Off 2024, Sarkari Result: बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। केंद्रीय चयन पर्षद जल्द ही सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (Bihar Police Constable Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए अपना परिणाम चेक (Bihar Police Constable Cut Off) कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल के कुल 21,391 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की डेट, कब आएगा और कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Result Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 7 अगस्त, 11, 18, 21, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 17 लाख 87 हजार 520 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें से 14 लाख 38 हजार 154 उम्मीदवारों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था। परीक्षा में 67 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। कयास लगाया जा रहा है कि एक से दो दिन के भीतर आंसर की जारी की जा सकती है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां संभावित कटऑप लिस्ट देख सकते हैं।

Bihar Police Constable Cut Off 2024

सामान्य वर्ग (General Category) 72-76
ओबीसी (OBC) 68-71
ईडब्ल्यूएस (EWS)65 से 68
अनुसूचित जाति (SC) 65 से 68
अनुसूचित जनजाति (ST)60 से 64
ध्यान रहे यह बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की संभावित कटऑफ लिस्ट है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। कटऑफ से संबंधित किसी प्रकार का कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
End Of Feed