DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में अपरेंटिस के पदों पर चल रही भर्ती, 31 मई तक आवेदन का मौका

DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ यानी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर 31 मई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद (DMRL, Hyderabad) में कुल 127 अपरेंटिस पदों को भरना है।

DRDO Apprentice recruitment 2024

DRDO Apprentice recruitment 2024

DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ यानी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। डीआरडीओ अपरेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस महीने समाप्त करेगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अब तक डीआरडीओ भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर 31 मई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद (DMRL, Hyderabad) में कुल 127 अपरेंटिस पदों को भरना है।

How to apply for DRDO Apprentice recruitment 2024

  • सबसे पहले उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर 'करियर' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Application for engagement of Apprentices for the FY 2024-25 in DMRL, Hyderabad लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद एप्लिकेशन पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

DRDO Apprentice 2024: रिक्तियों का विवरण

  • फिटर-20 पद
  • टर्नर-08 पद
  • मशीनिस्ट-16 पद
  • वेल्डर-04 पद
  • इलेक्ट्रीशियन-12 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स-04 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-60 पद
  • बढ़ई-02 पद
  • बुक बाइंडर-01 पद

DRDO Apprentice 2024: जरूरी योग्यता

डीआरडीओ यानी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में अपरेंटिस पदों भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई पास होना जरूरी है। इसके अलावा केवल नियमित उम्मीदवार के रूप में एनसीवीटी और एससीवीटी से आईटीआई योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव author

कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited