HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा में कांस्टेबल के 5600 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास इस डेट से करें अप्लाई

HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5600 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 10 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

HSSC Constable Recruitment 2024

HSSC Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 10 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

HSSC Constable Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के कुल 5600 रिक्त पदों पर भर्ती की जागी। जिसमें, पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4000 पद, महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद और पुरुष कांस्टेबल (इंडियन रिजर्व बटालियन) के 1000 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और नॉलेज टेस्ट आदि के आधार पर किया जाएगा।

How to apply for HSSC Constable Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
End Of Feed