MP Police Constable Recruitment 2023: अगले चरण की परीक्षा के लिए जारी हुई तिथि, तुरंत कर लें चेक

MP Police Constable Recruitment 2023: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 पीईटी परीक्षा की तिथियों को जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in से नया नोटिस देख सकते हैं, बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिये कांस्टेबलों के 7090 पदों को भरा जाएगा।

MP Police Constable Notification 2023

एमपी पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना 2023

सेकेंडMP Police Constable Recruitment 2023: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 से जुड़ा नया अपडेट आया है। जो लोग पीईटी परीक्षा की तिथियों का इंतजार कर रहे थे, वे अब esb.mp.gov.in से तिथियों से जुड़ा नया नोटिस देख सकते हैं। बता दें, इस भर्ती अभियान (MP Police Constable Notification 2023) के जरिये कांस्टेबलों के 7090 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर केवल 10वीं पास से आवेदन मांग गए थे।
इच्छुक उम्मीदवार 26 जून, 2023 से 10 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2024 थी। इसके बाद फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 15 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया। 7 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किया क्योंकि 12 अगस्त से परीक्षा शुरू होनी थी।
रिजल्ट की घोषणा इस साल 7 मार्च को की गई। अब अगला चरण पीईटी का होना है, जानकारी के अनुसार, 23/09/2024 से 09/11/2024 तक पीईटी का आयोजन किया जाएगा।
एमपीईएसबी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023: शारीरिक योग्यता विवरण
पुरुष
महिला
हाइट
168 सेमी
155 सेमी
सीना या छाती
79-84 सेमी
जरूरत नहीं
800 मीटर
198.3 सेकेंड
261.8 Second
लंबी कूद
2.96 मीटर से
2.04 मीटर से
गोला फेक
3.83 मीटर से
2.85 मीटर से
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए कुल 7090 रिक्तियों को भरना है। इस भर्ती के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 तक 18 से 28 वर्ष मांगी गई थी।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल परीक्षा शामिल है। इस साल 9 नवंबर के बाद मेडिकल परीक्षा की जानकारी आएगी। अधिक जानकारी के लिए आप esb.mp.gov.in पर जा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (सरकारी नौकरी) (jobs News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited