OSSC CGL Admit Card 2024: जारी हुआ ओडिशा सीजीएल एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

OSSC CGL Admit Card 2024 Download Link: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

OSSC CGL Admit Card 2024

OSSC CGL Admit Card 2024 Download Link: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (OSSC CGL Admit Card 2024) जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर रजिस्टर्ड यूजरनेम/ मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड दर्ज अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

OSSC CGL Prelims Exam 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्जाम का आयोजन 20 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download OSSC CGL Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ओडिशा सीजीएल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
End Of Feed