RRB ALP Admit Card 2024: जारी होने जा रहा आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RRB ALP Admit Card 2024 Date Kab Aayega: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलय परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थी यहां आरआरबी एलएलली एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RRB ALP Admit Card 2024

RRB ALP Admit Card 2024

RRB ALP Admit Card 2024 Kab Aayega: आरआरबी एएलपी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलय परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB ALP Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में 75 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

RRB ALP Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का एडमिट कार्ड नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download RRB ALP Admit Card 2024

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एएलपी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जारी होने जा रहा एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

RRB ALP Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। सरकारी नौकरी (Sarkari-naukri News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited