RRB ALP Admit Card 2024: जारी होने जा रहा आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RRB ALP Admit Card 2024 Date Kab Aayega: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलय परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थी यहां आरआरबी एलएलली एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RRB ALP Admit Card 2024

RRB ALP Admit Card 2024 Kab Aayega: आरआरबी एएलपी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलय परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB ALP Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में 75 अंकों के 75 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

RRB ALP Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का एडमिट कार्ड नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End Of Feed