RRB JE Admit Card 2024: जारी हुआ आरआरबी जूनियर इंजीनियर एप्लीकेशन स्टेट्स, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड

RRB JE Application Status 2024 Link: आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेट्स आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।


RRB JE Application Status 2024

RRB JE Application Status 2024 Link: आरआरबी जेई परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेट्स (RRB JE Application Status) जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस 2024 चेक (RRB JE Application Status Check) कर सकते हैं।

RRB JE Admit Card 2024 Date: कब तक आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी I, सीबीटी II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। आरआरबी जेई पेपर 1 का आयोजन 6 दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के 10 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RRB JE Admit Card 2024

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
End Of Feed