RSMSSB Female Supervisor Recruitment: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा 22 जून को, केंद्र पर जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

Rajasthan Female Supervisor Vacancy 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शनिवार, 22 जून, 2024 को पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन होगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जयपुर शहर के 19 केन्द्रों पर होगा।

Anganwadi Supervisor Recruitment Exam 2024

Anganwadi Supervisor Recruitment Exam 2024

Rajasthan Female Supervisor Vacancy 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला अधिकारिता आयोग और महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए महिला सुपरवाइजर की भर्ती के लिए 13 फरवरी 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके तहत 202 महिला पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और 176 महिला अधिकारिता की भर्ती होने वाली है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शनिवार, 22 जून, 2024 को पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन होगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जयपुर शहर के 19 केन्द्रों पर होगा।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो कि 21 जून तक प्रातः 9:30 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 22 जून को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।

Rajasthan Female Supervisor Vacancy 2024 Details

पद और विभागकुल पद
महिला (पर्यवेक्षक) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता202
महिला पर्यवेक्षक (महिला एवं बाल विकास विभाग)209
महिला पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता आयोग)176
उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए 19 उप समन्वयक एवं 5 उड़न दस्तों की नियुक्ति की गई है। जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में सबसे पहले लिखित परीक्षा, इसके बाद साक्षात्कार इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और इसके बाद चिकित्सा परिक्षण की प्रक्रिया होंगी । इस भर्ती में उन्हीं अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक में उत्तीर्ण किया था। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में डिप्लोमा और दस वर्ष का कार्य अनुभव था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य सिंह author

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited