14 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजित मुहूर्त समेत सारी जानकारी

14 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 14 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि रहेगी। साथ ही नक्षत्र अनुराधा और ज्येष्ठा रहेगा। चंद्र देव वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए इस दिन का पूरा पंचांग।

aaj ka panchang 14 aug 2024

14 August 2024 Panchang

14 August 2024 Panchang: इस दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। तो वहीं नक्षत्र अनुराधा दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इस दिन बुध व्रत रखा जाएगा। अभिजित मुहूर्त 11:54 AM से 12:47 PM तक रहेगा और गोधुली मुहूर्त 06:25 PM से 07:26 PM तक रहेगा। जानिए 14 अगस्त का पूरा पंचांग।

15 अगस्त को ऐसा क्या था कि 14 अगस्त की रात को ही करना पड़ा आजादी का ऐलान, ज्योतिष से जुड़े हैं इसके तार

14 अगस्त 2024 पंचांग (14 August 2024 Panchang)

संवत- पिंगला विक्रम संवत 2081 माह-श्रावण ,शुक्ल पक्ष

तिथि-- नवमी10:25am तक फिर दशमी

व्रत व पर्व- श्रावण नवमी व्रत

दिवस-बुधवार

सूर्योदय-05:43am

सूर्यास्त-07:08pm

नक्षत्र- अनुराधा 12:25 pm तक फिर ज्येष्ठा

चन्द्र राशि- वृश्चिक

सूर्य राशि- कर्क

करण- कौलव 10:23am तक फिर तैतिल

योग: इंद्र 04:05 pm तक फिर वैधृति

14 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त (14 August 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:54am से 12:47 pm

विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:25 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:25pm से 07:26 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:09am तक

अमृत काल-06:09am से 07;55am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53से 12:43तक रात

संध्या पूजन-06:23 pm से 07:21pm तक

दिशा शूल - उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

क्या करें-क्या ना करें- आज श्रावण माह का बुधवार दिवस है। गणेश जी की उपासना करें। आज राहु दोष का उपाय करें। श्रावण माह का व्रत करें। सत्य पर ध्यान दें। शिवपुराण श्रवण करें। आज गंगा जल से शिव लिंग का रुद्राभिषेक करें। घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। शिवलिंग की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज मीठे जल से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। मधु से रुद्राभिषेक करने से धन,सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में तीर्थ करें। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर पूजन करें। घर मे पारद का शिवलिंग लाकर उनकी उपासना व जलाभिषेक से भगवान शिव की अनन्य भक्ति प्राप्त होगी। क्या न करें-किसी को मन ,वचन व वाणी से कष्ट मत दें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited