14 February 2024 Panchang: इस दिन मनाई जाएगी बसंत पंचमी, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

14 February 2024 Panchang, Basant Panchami 2024 Date And Time: 14 फरवरी को बसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इस दिन माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और पूरे दिन शुभ रवि योग भी रहेगा। जानिए 14 फरवरी का पूरा पंचांग।

14 feb 2024 panchang

Basant Panchami 2024 Panchang

14 February 2024 Panchang, Basant Panchami 2024 Date And Time: पंचांग अनुसार 14 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। जिसे वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2024) भी कहते हैं। ये त्योहार मां सरस्वती को समर्पित है। इसलिए इस त्योहार को सरस्वती पूजा (Saraswati Puja 2024) और श्री पंचमी के (Shree Panchami 2024) नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष अनुसार वसंत पंचमी का दिन सभी शुभ कार्यो के लिये उपयुक्त माना जाता है। यही कारण है कि वसन्त पञ्चमी का दिन अबूझ मुहूर्त के नाम से प्रसिद्ध है। इस दिन रवि योग भी बन रहा है जो इस दिन के महत्व को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। यहां देखें 14 फरवरी का पंचांग।

Basant Panchami 2024 Date And Time (बसंत पंचमी 2024 तिथि व मुहूर्त)

बसंत पंचमी- 14 फरवरी 2024, बुधवार
बसंत पंचमी सरस्वती पूजा मुहूर्त - 07:05 AM से 12:37 PM
बसंत पंचमी मध्याह्न का क्षण - 12:37 PM
पञ्चमी तिथि प्रारम्भ - 13 फरवरी 2024 को 02:41 PM बजे
पञ्चमी तिथि समाप्त - 14 फरवरी 2024 को 12:09 PM बजे

14 February 2024 Shubh Muhurat (14 फरवरी 2024 शुभ मुहूर्त)

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:22 AM से 06:13 AM
  • प्रातः सन्ध्या 05:48 AM से 07:05 AM
  • अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त 02:28 PM से 03:12 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:07 PM से 06:33 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:09 PM से 07:27 PM
  • अमृत काल 08:30 AM से 09:59 AM
  • रवि योग 10:43 AM से 07:04 AM, फरवरी 15

14 February 2024 Rahukaal Time (राहुकाल समय)

14 फरवरी को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 37 मिनट से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस मुहूर्त में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited