Tarot Card Reading, 16 August 2023: सिंह, मिथुन समेत इन राशियों के जातकों को आज होगा फायदा, यहां देखें अपना राशिफल

16 August Ka Rashifal, Tarot Card Reading (16 August 2023): आज यानी 16 अगस्त का दिन सिंह, मिथुन व तुला राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों क शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यहां मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी 12 राशि के जातक अपना राशिफल देख सकते हैं।

Rashifal, Tarot Card Reading, 16 August Ka Rashifal

16 August Ka Rashifal, Tarot Card Reading: सिंह, मिथुन समेत इन राशियों के जातकों को आज होगा फायदा।

16 August Ka Rashifal, Tarot Card Reading (16 August 2023): बुधवार का दिन भगवान गणेशजी का होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आज (16 August Ka Rashifal) यानी 16 अगस्त का दिन सिंह, मिथुन, व तुला राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा के क्षेत्र में जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। यहां मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी 12 राशि के जातक अपना राशिफल देख सकते हैं।

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का मेष राशिफल

आज कुछ लंबित पुराने सरकारी कार्य निपटाएंगे। परिवार में विवाद की संभावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा। पारिवारिक शांति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमानजी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

Aaj ka Vrishabh Rashifal: आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन पूजा पाठ व धार्मिक यात्रा से भरे रहने की संभावना है, फिर भी बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को अच्छा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। तिल व चावल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

Aaj Ka Mithun Rashifal: आज का मिथुन राशिफल

आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने वर्क के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से नए मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। श्री सूक्तम का पाठ धन लाभ कराएगा।

Aaj Ka Kark Rashifal: आज का कर्क राशिफल

आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। मित्रों के सपोर्ट से आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता। सप्त अन्न का दान करें।

Aaj Ka Singh Rashifal: आज का सिंह राशिफलआप जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में कई दिनों से रुका धन मिलेगा। आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलंब लें। अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है।

Aaj Ka Kanya Rashifal: आज का कन्या राशिफलआपने अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अब समय निकाल लिया है। आप जिससे भी बात करते हैं, उसका मन मोह लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब में उन्नति है। श्री विष्णु उपासना करें। भगवान विष्णु जी को फल अर्पित करें।

Aaj Ka Tula Rashifal: आज का तुला राशिफल

शुक्र बैंकिंग जॉब का कारक ग्रह है। जॉब में प्रमोशन की तरफ बढ़ रहे हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Vrishchik Rashifal: आज का वृश्चिक राशिफल

जॉब में कार्य स्थल पर खुशी का वातावरण होगा। अपने परफार्मेंस में सफलता से मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन में थीं, उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमानजी के मंदिर जाएं व उनकी 3 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

Aaj Ka Dhanu Rashifal: आज का धनु राशिफल

आप मन से आध्यात्मिक हैं। परिश्रम के हिसाब से सफल नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। आत्मबल व कर्म के प्रति डेडिकेशन बना रहेगा। मंदिर में ही शिवजी को जल व बेलपत्र सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

Aaj Ka Makar Rashifal: आज का मकर राशिफल

बिजनेस को लेकर तनाव रहेगा। अपने कार्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। शिवजी की उपासना आपकी सहायता करेगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें। विष्णु उपासना करें।

Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का कुंभ राशिफल

व्यवसाय में सफलता है। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Meen Rashifal: आज का मीन राशिफल

व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे, जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ घंटे बाहर निकलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited