Aaj Ka Panchang 18 July 2024: पंचांग से जानिए देवशयनी एकादशी व्रत का पारण समय और प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त

18 July 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 18 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। साथ ही इस दिन शिव भक्त प्रदोष व्रत भी रखेंगे। यहां हम आपको बताएंगे देवशयनी एकादशी व्रत पारण समय और गुरु प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त।

pradosh kaal samay in hindi

pradosh kaal samay in hindi

18 July 2024 Panchang In Hindi: इस दिन रात 8 बजकर 44 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी इसके बाद त्रयोदशी लग जाएगी। पंचांग अनुसार 18 जुलाई को सुबह के समय देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा और फिर शाम में प्रदोष काल के समय गुरु प्रदोष व्रत की पूजा होगी। इसके अलावा इस दिन वासुदेव द्वादशी भी रहेगी। यहां आप जानेंगे देवशयनी एकादशी व्रत खोलने का समय, प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

देवशयनी एकादशी व्रत पारण समय 2024 (Devshayani Ekadashi Vrat Parana Time 2024)

देवशयनी एकादशी व्रत का पारण 18 जुलाई की सुबह 5 बजकर 35 मिनट से सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक किया जा सकेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी रात 8 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी।

प्रदोष काल पूजा का समय (Pradosh Kaal Puja Time 2024)

प्रदोष काल पूजा समय रात 8 बजकर 44 मिनट से रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2024 (Pradosh Vrat Puja Muhurat 2024)

प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा। बता दें त्रयोदशी तिथि 18 जुलाई की रात 8 बजकर 44 मिनट से लगने जा रही है जिसकी समाप्ति 19 जुलाई की शाम 7 बजकर 41 मिनट पर होगी।

18 जुलाई 2024 का पंचांग (18 July 2024 Panchang)

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-आषाढ़ ,शुक्ल पक्ष
तिथि-- द्वादशी 08:44pm तक फिर त्रयोदशी
व्रत- एकादशी पारण
दिवस-गुरुवार
सूर्योदय-05:24am
सूर्यास्त-07:19pm
नक्षत्र-ज्येष्ठा
चन्द्र राशि- वृश्चिक
सूर्य राशि- कर्क
करण- बव 09 am तक फिर बालव
योग- शुक्ल06:15am तक फिर ब्रम्ह

18 जुलाई शुभ मुहूर्त (18 July 2024 Shubh Muhurat)

1.अभिजीत-11:55am से 12:49 pm
2.विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24 pm तक
3.गोधुली मुहूर्त--06:31 pm से 07:27 pm तक
4.ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक
5.अमृत काल-06:08am से 07;57am तक
6.निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53 से 12:41 तक रात
7. संध्या पूजन-06:30 pm से 07:28pm तक
दिशा शूल- दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

18 जुलाई 2024 राहुकाल समय (18 July 2024 Rahukaal Samay)

दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
क्या करें-क्या ना करें- एकादशी का पारण करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें। आर्थिक उन्नती के लिए सप्त अन्न का दान करें। आज पारण करके भगवान विष्णु मंदिर के परिसर में पांच पेड़ लगाएं। निंदा से पुण्य का ह्रास होता है। किसी की भी बुराई मत करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited