2 August 2024 Jal Time: सावन शिवरात्रि जल चढ़ाने का मुहूर्त, शिव पूजा समय, चार प्रहर पूजा मुहूर्त और निशिता काल समय यहां जानें

2 August 2024 Jal Time: सावन शिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। शिवरात्रि पूजा के लिए निशिता काल समय सबसे शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं 2 अगस्त 2024 पंचांग से सावन शिवरात्रि चार प्रहर पूजा समय और जल चढ़ाने का टाइम।

sawan shivratri 2024 panchang

2 August 2024 Panchang, Sawan Shivratri 2024 Jal Time

2 August 2024 Panchang, Sawan Shivratri 2024 Puja Time, Jal Time: 2 अगस्त को श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस तिथि पर सावन शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन कावड़ जल चढ़ाने के लिए भी शुभ होता है (Kawad Jal Time 2024)। इसके अलावा ज्यादातर श्रद्धालु सावन शिवरात्रि पर ही रुद्राभिषेक भी कराते हैं। शिवरात्रि पर चार प्रहर पूजा (Char Prahar Puja Time) का भी विशेष महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त (Sawan Shivratri Puja Muhurat) क्या रहेगा और कावड़ जल कब चढ़ेगा (Kawad Jal kab Chadega 2024)।

सावन शिवरात्रि 2024 जल टाइम (Sawan Shivratri 2024 Jal Time)

सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय पूरे दिन रहेगा। लेकिन अगर इस दिन के सबसे शुभ मुहूर्तों की बात करें तो पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 12 से दोपहर 12:54 बजे तक है, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02:42 पी एम से 03:36 बजे तक है, तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 07:11 से रात 08:14 तक है, चौथा शुभ मुहूर्त देर रात 12:06 से 12:49 तक है।

सावन शिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त (Sawan Shivratri 2024 Puja Muhurat)

निशिता काल पूजा समय - 12:06 AM से 12:49 AM, अगस्त 03 तक
अवधि - 42 मिनट्स
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - 02 अगस्त 2024 को 03:26 PM बजे से
चतुर्दशी तिथि समाप्त - 03 अगस्त 2024 को 03:50 PM बजे तक

सावन शिवरात्रि 2024 चार प्रहर पूजा समय (Sawan Shivratri 2024 Char Prahar Puja Time)

  • प्रथम प्रहर पूजा समय 07:11 PM से 09:49 PM
  • द्वितीय प्रहर पूजा समय 09:49 PM से 12:27 AM, अगस्त 03
  • तृतीय प्रहर पूजा समय 12:27 AM से 03:06 AM, अगस्त 03
  • चतुर्थ प्रहर पूजा समय 03:06 AM से 05:44 AM, अगस्त 03

2 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त (2 August 2024 Shubh Muhurat)

  • अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02:42 से 03:36 तक
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 07:11 से 07:32 तक
  • सायाह्न सन्ध्या शाम 07:11 से रात 08:14 तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 10:59 से अगले दिन सुबह 05:44 तक
  • निशिता मुहूर्त देर रात 12:06 बजे से 12:49 बजे तक

2 अगस्त 2024 अशुभ मुहूर्त (2 August 2024 Ashubh Muhurat)

  • राहुकाल सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 03:49 से शाम 05:30 बजे तक रहेगा।
  • आडल योग सुबह 10:59 से रात 10:16 बजे तक रहेगा।
  • भद्रा दोपहर 03:26 बजे से अगले दिन की सुबह 03:35 बजे तक रहेगी।

भद्रा का शिवरात्रि पर प्रभाव (Bhadra On Sawan Shivratri 2024)

भद्रा का सावन शिवरात्रि के पूजा समय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि शिवरात्रि का पूरा दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन अशुभ मुहूर्तों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

2 अगस्त 2024 पंचांग (2 August 2024 Panchang)

शक सम्वत- 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत- 2081 पिङ्गल
माह- श्रावण
पक्ष - कृष्ण पक्ष
सूर्योदय- 05:43 ए एम
सूर्यास्त- 07:11 पी एम
चन्द्रोदय- 04:16 ए एम, अगस्त 03
चन्द्रास्त- 06:01 पी एम
तिथि- त्रयोदशी - 03:26 पी एम तक फिर चतुर्दशी
नक्षत्र- आर्द्रा - 10:59 ए एम तक फिर पुनर्वसु
योग- हर्षण - 11:45 ए एम तक फिर वज्र
चंद्र राशि- मिथुन
सूर्य राशि- कर्क
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited