Aaj Ka Panchang 2 September 2024: आज सूर्य ग्रहण है क्या? पंचांग से जानिए ग्रहण और सोमवती अमावस्या की टाइमिंग समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 2 September 2024: 2 तारीख को भाद्रपद महीने की सोमवती अमावस्या है। जिसे भाद्रपद अमावस्या के नाम से जाना जाता है। कई लोग इस बात को लेकर भी कनफ्यूज है कि इस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है या नहीं (Aaj Surya Grahan Hai Ya Nahi)। यहां आप जानेंगे सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त और सूर्य ग्रहण की टाइमिंग।

2 September 2024 Panchang In Hindi

2 September 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार आज भाद्रपद अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। सोमवती अमावस्या का मुहूर्त 2 सितंबर की सुबह 05:21 से शुरू होकर अगले दिन की सुबह 07:24 बजे तक रहेगा। इस दिन सुबह और शाम भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन अभिजित मुहूर्त 11:52am से 12:33 pm तक रहेगा। जैसा कि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण (Aaj Surya Grahan Hai Kya 2024) लगता है। तो क्या आज भी सूर्य ग्रहण लग रहा है (Surya Grahan Kab Lagega)। जानिए 2 सितंबर का पूरा पंचांग।

2 September 2024 Panchang In Hindi (आज का पंचांग)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष
तिथि-अमावस्या
व्रत व पर्व- अमावस्या व्रत
दिवस-सोमवार
सूर्योदय-05:40am
सूर्यास्त-06:36pm
नक्षत्र- मघा
चन्द्र राशि --सिंह
सूर्य राशि-सिंह
करण- चतुष्पद
योग- शिव

2 सितंबर को सूर्य ग्रहण है क्या (2 September 2024 Ko Surya Grahan Hai Kya)

बता दें 2 सितंबर को सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को आश्विन अमावस्या के दिन लगेगा।
End Of Feed