20 October 2024 Panchang: करवा चौथ व्रत वाले दिन रहेगी भद्रा, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय समेत पूरा पंचांग

20 October 2024 Panchang (करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024): 20 तारीख को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यहां आप जानेंगे 20 अक्टूबर के पंचांग से करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय।

20 October 2024 Panchang

20 October 2024 Panchang (करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024): पंचांग अनुसार 20 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी सुबह 06:46 बजे से लग जाएगी जो अगले दिन की सुबह 04:16 बजे तक रहेगी। 20 तारीख को करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इन दोनों ही व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं तो वहीं संकष्टी चतुर्थी व्रत भक्त भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए रखते हैं। चलिए आपको बताते हैं 20 अक्टूबर का पूरा पंचांग, करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी के मुहूर्त के साथ।

20 अक्टूबर 2024 पंचांग (2 October 2024 Panchang)

सूर्योदय- 06:25 ए एम

सूर्यास्त- 05:46 पी एम

चंद्रोदय- 07:54 पी एम

तिथि- तृतीया - 06:46 ए एम तक फिर चतुर्थी

नक्षत्र- कृत्तिका - 08:31 ए एम तक फिर रोहिणी

End Of Feed