Grahan 2023 List: आने वाले साल में कितने चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण? जानें कब और कहां दिखेंगे
Grahan kab hai 2023 Hindi List: हर साल की तरह आने वाले साल में भी कई सारे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं और ज्योतिष के अनुसार सूतक काल में अलग-अलग राशियों और जीवन के तमाम पहलुओं पर इनका प्रभाव होगा। यहां पर जानिए आने वाले साल में कितने ग्रहण और कब होने लगने वाले हैं?

साल 2023 में ग्रहग कब लगेंगे?
अगर पहले ग्रहण की बात करें तो साल 2023 में यह 20 अप्रैल 2023 को देखने को मिलेगा जोकि एक सूर्य ग्रहण होगा। पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 7.04 बजे से शुरू होकर दोपहर 12.29 मिनट तक चलेगा। इसके अलावा साल 2023 का दूसरा और इस साल का अंतिम ग्रहण भी सूर्य ग्रहण ही होगा जोकि 14 अक्टूबर 2023 के दिन शनिवार को होने वाला है।
Surya Grahan Date in 2023: अगले साल में सूर्य ग्रहण
पंचांग के अनुसार साल 2023 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखने वाले हैं और इसलिए दोनों सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होने वाला है। 14 अक्टूबर 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक और अटलांटिक में देखने को मिलेंगे।
2023 Horoscope: नया साल आपके लिए कैसा रहेगा? यहां देखें सबसे सटीक भविष्यवाणी
Chandra Grahan 2023 Date: साल 2023 के चंद्र ग्रहण
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 के दिन शुक्रवार को होने वाला है। इसके अलावा दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रात में 01. 06 बजे से 02. 22 बजे तक लगने वाला है। सूर्य ग्रहण के उलट 2023 में पड़ने वाले दोनों चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेंगे। पहला चंद्र ग्रहण अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, हिंद और प्रशांत महासागर, दक्षिण पूर्व यूरोप, अटलांटिक और अंटार्कटिक में दिखेंगे।
Grahan 2023 Sutak Kal: ग्रहण के सूतक काल
हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, 2023 में लगने वाला दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और ऐसे में इनका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होने वाला है। दोनों चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने की वजह से इनका सूतक काल मान्य होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ...और देखें

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, 26 जून के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें भारत में कब देगा दिखाई

Sawan 2025: सावन में इन तिथियों पर करें रुद्राभिषेक, महादेव की सदैव बनी रहेगी कृपा, जान लें तारीख

Shivling Puja: शिवलिंग पर जल चढ़ाने का क्या है सही तरीका? ऐसे चढ़ाएंगे जल तो भोलेनाथ पूरी करेंगे हर इच्छा

दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राहुकाल, पढ़ें बुधवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त आज के पंचांग से
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited