Chand Nikalne Ka Time: पंचांग से जानिए आज चांद कितने बजे निकलेगा, यहां जानें चांद उगने का सही समय

22 August 2024 Panchang, Aaj Chand Nikalne Ka Time: पंचांग अनुसार 22 अगस्त को कजरी तीज, बहुला तीज, महा सन्कद हर चतुर्थी और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। यहां जानिए आज चांद कब निकलेगा।

22 august 2024 panchang

22 August 2024 Panchang

22 August 2024 Panchang, Aaj Chand Nikalne Ka Time: पंचांग अनुसार 22 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन कजरी तीज मनाई जाती है। जिसे सातुड़ी तीज (Satudi Teej Puja Muhurat 2024) और कजली तीज (Kajli Teej 2024) के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस दिन भाद्रपद संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi Puja Muhurat 2024) भी रहेगी। जिसे बहुला चौथ (Bahula Chauth 2024) और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी (Heramba Sankashti Chaturthi 2024 Time) के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। यहां आप जानेंगे 22 अगस्त का पूरा पंचाग कजरी तीज और संकष्टी चतुर्थी के मुहूर्त के साथ।

Aaj Chand Kitne Baje Niklega 2024 (आज चांद कितने बजे निकलेगा)

आज चांद रात 8 बजकर 43 मिनट पर निकलेगा।

Kajri Teej 2024 Muhurat (कजरी तीज मुहूर्त 2024)

कजरी तीज - 22 अगस्त 2024, गुरुवार
तृतीया तिथि प्रारम्भ - 21 अगस्त 2024 को 05:06 PM बजे
तृतीया तिथि समाप्त - 22 अगस्त 2024 को 01:46 PM बजे

Bahula Chaturhi 2024 Date And Time (बहुला चतुर्थी 2024 तिथि व मुहूर्त)

बोल चौथ- 22 अगस्त 2024 बृहस्पतिवार
गोधुली पूजा मूहूर्त - 06:40 PM से 07:06 PM
बोल चौथ के दिन चन्द्रोदय - 08:43 PM

Heramba Sankashti Chaturthi 2024 Date And Time (हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी तिथि व मुहूर्त)

हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी - 22 अगस्त 2024, गुरुवार
संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 08:43 PM
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 22, 2024 को 01:46 PM बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - अगस्त 23, 2024 को 10:38 AM बजे

22 August 2024 Panchang (22 अगस्त 2024 पंचांग)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष
तिथि-- तृतीया 01:45 pm तक फिर चतुर्थी
व्रत व पर्व- भादो श्री विष्णु व्रत
दिवस-गुरुवार
सूर्योदय-05:43am
सूर्यास्त-07:01 pm
नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद 10:05pm तक फिर रेवती
चन्द्र राशि- मीन
सूर्य राशि-सिंह
करण- विष्टि 02pm तक फिर बव
योग - धृति 01:12pm तक फिर शूल

22 August 2024 Shubh Muhurat (22 अगस्त 2024 मुहूर्त)

1. अभिजीत-11:50am से 12:43 pm
2. विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:25 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:24 pm तक
4. ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:08am तक
5.अमृत काल-06:05am से 07:53am तक
6. निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52से 12:43तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:20pm तक
दिशा शूल - दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

22 August 2024 Rahukaal Time (22 अगस्त 2024 राहुकाल टाइम)

01:30 बजे से 03 बजे तक
क्या करें-क्या ना करें- आज भाद्रपद माह का तृतीया भगवान विष्णु जी के निमित्त व्रत है। श्री कृष्ण उपासना का पवित्र दिवस है। श्री हरि जी की उपासना करें। उनकी भक्ति प्राप्ति का व्रत रहें। आज गुरुवार है। बृहस्पति व चन्द्रमा ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी करें। हर गुरुवार अनवरत व्रत करें। सत्य पर ध्यान दें। श्री राम जी की उपासना करें। हनुमान जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लड्डू गोपाल जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बेल आम, नीम व पीपल का पेड़ लगाएं। आज कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। भगवान विष्णु का 1000 नाम जप करने से धन, सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। तीर्थ करें। विग्रह पूजन करें। घर मे लड्डू गोपाल लाकर उनकी पूजा से अनन्य भक्ति प्राप्त होगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करे पाठ करें। विहंगों को दाना पानी दें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। गुरु व बड़ों का अपमान मत करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited