24 August 2024 Panchang: आज मनाई जाएगी हल छठ, पंचांग से जानिए ललही छठ पूजा का मुहू्र्त, राहुकाल और अन्य शुभ मुहूर्त

24 August 2024 Panchang: इस दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 7 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर पूरे दिन तक रहेगी। पंचांग अनुसार 24 अगस्त को हल छठ पर्व मनाया जाएगा। जिसे ललही छठ, हरछठ, रांधण छठ और षष्ठी छठ के नामसे जाना जाता है। यहां जानिए 24 अगस्त का पंचांग और हल छठ पूजा मुहूर्त।

24 August 2024 Panchang

24 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 24 अगस्त को हल षष्ठी मनाई जाएगी। जिसे हल छठ (Hal Chhath 2024 Puja Muhurat), ललही छठ (Lalahi Chhath 2024), कमरछठ (Kamar Chhath 2024), षष्ठी छठ (Sashti Chhath 2024) आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन बलराम जयंती (Balaram Jayanti 2024) भी मनाई जाएगी। हल छठ पर्व महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना से व्रत रखती हैं। चलिए पंचांग से जानते हैं हल छठ पूजा मुहूर्त (Harchhath Puja Muhurat 2024)।

हल छठ पूजा मुहूर्त 2024 (Hal Chhath 2024 Puja Muhurat)

हल छठ पूजा का मुहूर्त 24 अगस्त की सुबह 7 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर शाम तक रहेगा। इस व्रत में बलराम जी, हल और ललही माता की पूजा की जाती है।

24 अगस्त 2024 पंचांग (24 August 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
End Of Feed