26 July 2024 Panchang: सावन की षष्ठी तिथि को बनेगा तीन शुभ योगों का अद्भुत संयोग, नोट कर लें सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

26 July 2024 Panchang: पंचांग अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष की खष्ठी तिथि रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी। आज तीन शुभ योगों का अद्भुत संयोग बन रहा है। जिस वजह से आज का दिन खास होने वाला है।

aaj ka panchang 26 July 2024

Aaj Ka Panchang 26 July 2024

26 July 2024 Panchang: आज का दिन बेहद खास साबित होने वाला है क्योंकि आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का अद्भत संयोग बन रहा है। ये तीनों ही योग बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इसके अलावा आज सावन की षष्ठी तिथि रहेगी। राहुकाल सुबह 10:45 से दोपहर 12:27 तक रहेगा। तो वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:55 तक रहेगा। नोट कर लें आज का पूरा पंचांग।

आज के शुभ योग (Aaj Ke Shubh Yoga)

सर्वार्थ सिद्धि योग- 02:30 PM से 05:40 AM, जुलाई 27
अमृत सिद्धि योग- 02:30 PM से 05:40 AM, जुलाई 27
रवि योग- 02:30 PM से 05:40 AM, जुलाई 27

26 जुलाई 2024 का पंचांग (26 July 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-श्रावण ,कृष्ण पक्ष
तिथि--खष्ठी 11:30 pm तक फिर सप्तमी
व्रत- श्रावण व्रत सप्तमी
दिवस-शुक्रवार
सूर्योदय-05:35am
सूर्यास्त-07:17pm
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद03:21pm तक फिर रेवती
चन्द्र राशि- मीन,स्वामीग्रह-गुरु
सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा
करण-गरज 12:43pm तक फिर वणिज
योग- सुकर्मा

26 जुलाई के शुभ मुहूर्त (26 July 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:55am से 12:48 pm
विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:24 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:33 pm से 07:25 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:09am तक
अमृत काल-06:09am से 07:56am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53से 12:41 तक रात
संध्या पूजन-06:27 pm से 07:26pm तक
दिशा शूल- पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल -प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
क्या करें-क्या ना करें- खष्ठी तिथि को शिवपुराण का पाठ आरम्भ करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करें। बहुत पवित्र तिथि है। यह बहुत पावन माह है। दिन भर व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग की उपासना करें। शिवपुराण का पाठ अवश्य करें। फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आज रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। बटुकभैरव स्तोत्र का पाठ कीजिये। दैहिक संताप से पीड़ित लोग कुशोदक से रुद्राभिषेक भी करें। सपरिवार गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने से धन, सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। आज असत्य से बचें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited