Daily Horoscope, 26 June 2023: मिथुन वालों को नौकरी में मिलेगा लाभ तो कर्क जातक बिजनेस में पाएंगे सफलता, जानें आज का राशिफल यहां

Today Horoscope 26 June 2023: सोमवार का दिन मिथुन और कर्क राशि वालों को करियर में शानदार सफलता देगा। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। जानिए आज का राशिफल यहां।

aaj ka rashifal 26 june

26 june 2023 Horoscope In Hindi

Daily Horoscope, 26 June 2023 In Hindi: आज सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र का तृतीय चरण है व चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, कन्या व मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मिथुन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

26 June 2023 Horoscope In Hindi

26 जून 2023 मेष राशिफल (26 June 2023 Aries Horoscope)

इस राशि के गुरु व खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में लाभ देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें। गाय को केला खिलाइए।

26 जून 2023 वृषभ राशिफल (26 June 2023 Taurus Horoscope)

छात्र लाभान्वित होंगे। गुरु तथा चन्द्रमा युवाओं को शिक्षा में सफलता देगा। शनि दशम भाव में हैं। आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से पंचम संतान को लाभ देंगे। धन का व्यय हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ में शनि गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। नीला व सफेद रंग शुभ है।

26 जून 2023 मिथुन राशिफल (26 June 2023 Gemini Horoscope)

इस राशि के सूर्य व कन्या राशि के बुध आईटी व बैंकिंग करियर में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग का दान करें।

26 जून 2023 कर्क राशिफल (26 June 2023 Cancer Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

26 जून 2023 सिंह राशिफल (26 June 2023 Leo Horoscope)

सूर्य का एकादश व चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

26 जून 2023 कन्या राशिफल (26 June 2023 Virgo Horoscope)

दशम सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

26 जून 2023 तुला राशिफल (26 June 2023 Libra Horoscope)

सूर्य अभी इसी राशि से नवम गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान लाभदायी रहेगा।

26 जून 2023 वृश्चिक राशिफल (26 June 2023 Scorpio Horoscope)

आज छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। शुक्र व्यवसाय को बेहतर करेंगे। मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें।

26 जून 2023 धनु राशिफल (26 June 2023 Sagittarius Horoscope)

आज पंचम गुरु शिक्षा के लिए बहुत ही शुभ हैं। सूर्य इसी राशि से सप्तम व चन्द्रमा दशम में हैं। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

26 जून 2023 मकर राशिफल (26 June 2023 Capricorn Horoscope)

शुक्र व शनि राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा कन्या व शनि इसी राशि से द्वितीय हैं। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। फलों का दान करें।

26 जून 2023 कुंभ राशिफल (26 June 2023 Aquarius Horoscope)

इस राशि के शनि व अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। गुड़ का दान करें।

26 जून 2023 मीन राशिफल (26 June 2023 Pisces Horoscope)

चतुर्थ भाव में सूर्य व सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय को मङ्गलमय करेंगे। शुक्र व गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु शुभ हैं। चने की दाल का दान करें। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited