26 May 2023 Ka Rashifal: शुक्रवार के दिन इन 4 राशियों पर होगी धन वर्षा, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

26 May 2023 Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 26 मई 2023, शुक्रवार के दिन 4 राशियों पर धन वर्षा होने के प्रबल आसार हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

aaj ka rashifal 26 may 2023

26 May 2023 Rashifal: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

26 May 2023 Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज सूर्योदय के समय अश्लेषा नक्षत्र का तृतीय चरण है व चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व कर्क राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

आज का राशिफल, 26 मई 2023 (26 May 2023 Ka Rashifal In Hindi)

26 मई 2023 का मेष राशिफल (26 May 2023 Aries Horoscope)

इस राशि के गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा नौकरी में लाभ देंगे। पॉलिटिक्स में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। गाय को गुड़ व उड़द खिलाइए।

26 मई 2023 का वृषभ राशिफल (26 May 2023 Taurus Horoscope)

आईटी व बैंकिंग जाँब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा। शनि दशम भाव में हैं। आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय शुभ योग बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ में शनि गोचर के कारण कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

26 मई 2023 का मिथुन राशिफल (26 May 2023 Gemini Horoscope)

शुक्र व बुध आईटी व बैंकिंग करियर में प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग का दान करें।

26 मई 2023 का कर्क राशिफल (26 May 2023 Cancer Horoscope)

आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। चन्द्रमा इसी राशि में है। धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

26 मई 2023 का सिंह राशिफल (26 May 2023 Leo Horoscope)

चन्द्रमा का द्वादश भाव में गोचर आज आपको सम्बन्धों में भावुकता देगा। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

26 मई 2023 का कन्या राशिफल (26 May 2023 Virgo Horoscope)

गुरु तथा चन्द्रमा शिक्षा में सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग नौकरी में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। अन्न दान करते रहें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

26 मई 2023 का तुला राशिफल (26 May 2023 Libra Horoscope)

सूर्य अभी इसी राशि से अष्टम गोचर कर रहे हैं। पॉलिटीक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।

26 मई 2023 का वृश्चिक राशिफल (26 May 2023 Scorpio Horoscope)

आज छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। शुक्र व्यवसाय को बेहतर करेंगे। मंगल व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

26 मई 2023 का धनु राशिफल (26 May 2023 Sagittarius Horoscope)

आज गुरु व चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। सूर्य इसी राशि से खष्ठम व चन्द्रमा कर्क में हैं। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मूंग का दान करें।

26 मई 2023 का मकर राशिफल (26 May 2023 Capricorn Horoscope)

गुरु व शनि मैनेजमेंट शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा कर्क व शनि इसी राशि से द्वितीय हैं। नौकरी परिवर्तन से लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। गेंहू व गुड़ का दान करें।

26 मई 2023 का कुंभ राशिफल (26 May 2023 Aquarius Horoscope)

इस राशि के शनि व खष्ठम चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। नौकरी परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।

26 मई 2023 का मीन राशिफल (26 May 2023 Pisces Horoscope)

सूर्य व चन्द्रमा मंगलमय रहेंगे। शुक्र व्यवसाय में धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। चावल व तिल का दान करें। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited