ये हैं शनि देव की 3 सबसे प्रिय राशियां, इन पर शनि की रहती है विशेष कृपा
Shani Dev: कहते हैं इन राशियों के लोगों के लिए शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या अधिक कष्टदायी नहीं होती। इन राशियों वाले शनि की कृपा से खूब तरक्की करते हैं।

शनि देव की सबसे प्रिय राशियां
- शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं
- शनि की उच्च राशि तुला है और नीच मेष है
- शनि ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं
शनि का नाम सुनते ही लोग भयभीत होने लगते हैं। क्योंकि अधिकतर लोग इसे परेशान करने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ज्योतिष की मानें तो शनि कर्मफल दाता है यानी ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ये न्याय के देवता हैं अच्छे कर्मों का अच्छा फल तो बुरे कर्मों का बुरा फल देना इनका काम है। यानी ये अकारण ही किसी को परेशान नहीं करते। यहां आप जानेंगे शनि देव किन राशियों पर मेहरबान रहते हैं।
ज्योतिष में शनि ग्रह: शनि देव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। इसी समय को वैदिक ज्योतिष में शनि ढैय्या के नाम से जाना जाता है। ये तुला राशि में उच्च के होते हैं तो मेष राशि में नीच के हो जाते हैं। इसके अलावा ये मकर और कुंभ राशियों के स्वामी ग्रह होते हैं। ये किसी भी व्यक्ति को राजा से रंक तो रंक से राजा बनाने तक की ताकत रखते हैं।
शनि देव की प्रिय राशियां (Shani Dev Favorite Zodiac Sign )
शनि की तीन राशियां सबसे प्रिय मानी जाती हैं। ये राशियां हैं मकर, कुंभ और तुला। मकर और कुंभ इसलिए क्योंकि शनि देव इन राशियों के स्वामी हैं तो वहीं तुला शनि की उच्च राशि है। इसके अलावा मीन और धनु राशि पर भी शनि देव की विशेष कृपा रहती है। क्योंकि इन दोनों राशियों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति शनि के मित्र हैं। कहते हैं मकर, कुंभ और तुला वालों के लिए शनि की दशा उतनी कष्टदायी नहीं होती जितनी बाकी राशियों के लिए होती है।
2022 में शनि किस राशि में हैं विराजमान? शनि मकर राशि में विराजमान हैं और 17 जनवरी 2023 तक इसी राशि में रहेंगे। फिलहाल मकर, कुंभ और धनु वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। तो वहीं मिथुन और तुला वाले शनि ढैय्या की चपेट में हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Aaj Kaun Si Tithi hai: वृष राशि में सूर्य का गोचर, पंचांग से लें आज की तिथि, राहु काल, शुभ मुहूर्त की जानकारी

जया किशोरी ने बताया सच्चे प्यार का असली अर्थ, जानिए प्रेम की गहराई

श्मशान जैसे हो जाते हैं वे घर जहां नहीं होते ये जरूरी कार्य – चाणक्य की चेतावनी

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में भी देगा दिखाई, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, धन और तरक्की के योग

उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण में शनि का गोचर, इन जातकों को देगा जबरदस्त लाभ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited