Today Pradosh Kaal Time 31 August 2024: पंचांग से जानिए प्रदोष व्रत पूजा का समय, राहुकाल, अभिजित मुहूर्त और चांद निकलने का समय

31 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 31 अगस्त को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। क्योंकि ये व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है इसलिए ये शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। जानिए प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

31 August 2024 Panchang

31 August 2024 Panchang: इस दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत पूजा के लिए शाम का समय सबसे शुभ माना जाता है। जब ये व्रत शनिवार के दिन पड़ता है तो इसे शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। पंचांग से जानिए शनि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, प्रदोष काल समय और राहुकाल टाइम।

प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2024 (Pradosh Vrat Puja Muhurat 2024)

31 अगस्त को प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:43 से 08:59 बजे तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि 1 सितंबर की सुबह 03:40 बजे तक रहेगी।

31 अगस्त 2024 पंचांग (31 August 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
End Of Feed