6 September 2024 Panchang: इस दिन मनाया जाएगा हरतालिका तीज, वराह जयन्ती और चौरचन पूजा का त्योहार, नोट कर लें सभी के मुहूर्त

6 September 2024 Panchang: इस दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस तिथि पर हरतालिका तीज, वराह जयन्ती, गौरी हब्बा और चौरचन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। चलिए जानते हैं 6 सितंबर के पंचांग से सभी व्रत-त्योहार के मुहूर्त।

6 September 2024 Panchang

6 September 2024 Panchang

6 September 2024 Panchang: 6 सितंबर को तृतीया तिथि दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। लेकिन उदया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज व्रत इसी दिन रखा जाएगा। इस त्योहार को कई जगह गौरी हब्बा (Gowri Habba 2024) के नाम से मनाया जाता है। इसके अलावा कई जगह इस दिन चौरचन पूजा (Chaurchan Puja 2024) का पर्व मनाया जाएगा। इस त्योहार में चांद की पूजा की जाती है। वराह जयन्ती (varaha jayanti 2024) भी इसी दिन मनाई जाएगी। खास बात ये है कि 6 सितंबर को रवि योग भी रहेगा। अब जानिए इस दिन का पूरा पंचांग।

6 सितंबर 2024 पंचांग (6 September 2024 Panchang In Hindi)

तिथि- तृतीया - 03:01 पी एम तक फिर चतुर्थी
नक्षत्र- हस्त - 09:25 ए एम तक फिर चित्रा
योग- शुक्ल - 10:15 पी एम तक फिर ब्रह्म
सूर्योदय- 06:02 ए एम
सूर्यास्त- 06:36 पी एम
चन्द्रोदय- 08:37 ए एम
चन्द्रास्त- 08:16 पी एम

हरतालिका तीज 2024 तिथि व पूजा मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Date And Time In Hindi)

हरितालिका तीज - 6 सितंबर 2024, शुक्रवार
प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त - 06:02 ए एम से 08:33 ए एम
तृतीया तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 05, 2024 को 12:21 पी एम बजे
तृतीया तिथि समाप्त - सितम्बर 06, 2024 को 03:01 पी एम बजे

गौरी हब्बा 2024 तिथि व मुहूर्त (Gowri Habba 2024 Date And Time)

गौरी हब्बा - 6 सितंबर 2024, शुक्रवार
प्रातःकाल गौरी पूजा मूहूर्त - 06:02 ए एम से 08:33 ए एम
तदिगे तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 05, 2024 को 12:21 पी एम बजे
तदिगे तिथि समाप्त - सितम्बर 06, 2024 को 03:01 पी एम बजे

वराह जयन्ती 2024 तिथि व मुहूर्त (Varaha Jayanti 2024 Date And Time)

वराह जयन्ती - 6 सितंबर 2024, शुक्रवार
वराह जयन्ती मुहूर्त - 01:35 पी एम से 04:06 पी एम
तृतीया तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 05, 2024 को 12:21 पी एम बजे
तृतीया तिथि समाप्त - सितम्बर 06, 2024 को 03:01 पी एम बजे

चौरचन पूजा 2024 तिथि व मुहूर्त (Chaurchan Puja 2024 Date And Time)

चौरचन पूजा 06 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। चतुर्थी तिथि 06 सितम्बर 2024 की दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और इसकी समाप्ति 07 सितम्बर 2024 की शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगी। इस दिन चांद 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।

6 सितंबर 2024 शुभ मुहूर्त (6 September 2024 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:30 ए एम से 05:16 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 04:53 ए एम से 06:02 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 11:54 ए एम से 12:44 पी एम
  • विजय मुहूर्त 02:25 पी एम से 03:15 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 06:36 पी एम से 06:59 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या 06:36 पी एम से 07:45 पी एम
  • अमृत काल 05:20 ए एम, सितम्बर 07 से 07:08 ए एम, सितम्बर 07
  • निशिता मुहूर्त 11:56 पी एम से 12:42 ए एम, सितम्बर 07
  • रवि योग 09:25 ए एम से 06:02 ए एम, सितम्बर 07

6 सितंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (6 September 2024 Ashubh Muhurat)

राहुकाल 10:45 ए एम से 12:19 पी एम, यमगण्ड 03:28 पी एम से 05:02 पी एम, गुलिक काल 07:36 ए एम से 09:10 ए एम विडाल योग 06:02 ए एम से 09:25 ए एम, वर्ज्य 06:28 पी एम से 08:17 पी एम, दुर्मुहूर्त 08:33 ए एम से 09:23 ए एम, बाण मृत्यु - 01:06 पी एम तक।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited