6 September 2024 Panchang: इस दिन मनाया जाएगा हरतालिका तीज, वराह जयन्ती और चौरचन पूजा का त्योहार, नोट कर लें सभी के मुहूर्त

6 September 2024 Panchang: इस दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस तिथि पर हरतालिका तीज, वराह जयन्ती, गौरी हब्बा और चौरचन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। चलिए जानते हैं 6 सितंबर के पंचांग से सभी व्रत-त्योहार के मुहूर्त।

6 September 2024 Panchang

6 September 2024 Panchang: 6 सितंबर को तृतीया तिथि दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। लेकिन उदया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज व्रत इसी दिन रखा जाएगा। इस त्योहार को कई जगह गौरी हब्बा (Gowri Habba 2024) के नाम से मनाया जाता है। इसके अलावा कई जगह इस दिन चौरचन पूजा (Chaurchan Puja 2024) का पर्व मनाया जाएगा। इस त्योहार में चांद की पूजा की जाती है। वराह जयन्ती (varaha jayanti 2024) भी इसी दिन मनाई जाएगी। खास बात ये है कि 6 सितंबर को रवि योग भी रहेगा। अब जानिए इस दिन का पूरा पंचांग।

6 सितंबर 2024 पंचांग (6 September 2024 Panchang In Hindi)

तिथि- तृतीया - 03:01 पी एम तक फिर चतुर्थी
नक्षत्र- हस्त - 09:25 ए एम तक फिर चित्रा
End Of Feed