Panchang 9 April 2024: चैत्र नवरात्रि इस दिन से होगी शुरू, जानें घटस्थापना मुहूर्त, शुभ योग, व्रत-त्योहार, राहुकाल टाइम समेत पूरा पंचांग

9 April 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 9 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होगी। इस दिन युगादी, गुड़ी पड़वा और झूलेलाल जयन्ती भी मनाई जाएगी। वहीं चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी इसी दिन से हो रही है। यहां जानिए 9 अप्रैल के शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग।

panchang 9 april 2024

9 April 2024 Panchang

9 April 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 9 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस तिथि से हिंदू नव वर्ष संवत 2081 की शुरुआत हो जाएगी। हिंदुओं के नए साल की शुरुआत के पहले ही दिन गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2024) और युगादी त्योहार (Ugadi 2024) मनाया जाता है। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि की शुरुआत (Chaitra Navratri 2024 Start Date) भी इसी दिन से हो जाएगी। इस पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। अब जानिए 9 अप्रैल 2024 का पूरा पंचांग चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri Ghat Sthapna Muhurat 2024) के साथ।

चैत्र नवरात्रि 2024 कलश स्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri Kalash Sthapana Muhurat 2024)

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 9 अप्रैल 2024, मंगलवार को सुबह 06 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। घटस्थापना अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि का प्रारम्भ 8 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजकर 50 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 09 अप्रैल 2024 को रात 08:30 बजे होगी।

चेटी चण्ड मूहूर्त 2024 (Cheti Chand Muhurat 2024)

चेटी चण्ड मुहूर्त 9 अप्रैल 2024, मंगलवार को शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस दिन सिंधी समुदाय के लोग भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा निकालते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

9 अप्रैल 2024 शुभ मुहूर्त (9 April 2024 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:31 AM से 05:17 AM
  • प्रातः सन्ध्या 04:54 AM से 06:02 AM
  • अभिजित मुहूर्त 11:57 AM से 12:48 PM
  • विजय मुहूर्त 02:30 PM से 03:21 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:42 PM से 07:05 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:44 PM से 07:51 PM
  • अमृत काल 10:38 PM से 12:04 AM, अप्रैल 10
  • निशिता मुहूर्त 12:00 PM से 12:45 AM, अप्रैल 10
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 07:32 AM से 05:06 AM, अप्रैल 10
  • अमृत सिद्धि योग 07:32 AM से 05:06 AM, अप्रैल 10

चैत्र नवरात्रि अशुभ समय (Chaitra Navratri Ashubh Samay)

  • राहुकाल 03:33 PM से 05:08 PM
  • यमगण्ड 09:12 AM से 10:48 AM
  • आडल योग 07:32 AM से 05:06 AM, अप्रैल 10
  • विडाल योग 05:06 AM, अप्रैल 10 से 06:01 AM, अप्रैल 10
  • गुलिक काल 12:23 PM से 01:58 PM
  • दुर्मुहूर्त 08:34 AM से 09:25 AM
  • गण्ड मूल 06:02 AM से 05:06 AM, अप्रैल 10
  • पञ्चक 06:02 AM से 07:32 AM
  • बाण रोग - 07:25 PM से पूर्ण रात्रि तक

9 अप्रैल 2024 व्रत-त्योहार (9 April 2024 Vrat-Tyohar)

9 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष शुरू होगा। इसके अलावा इस दिन से चैत्र नवरात्र भी शुरू हो जायेंगे। युगादी, गुड़ी पड़वा और झूलेलाल जयन्ती पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited