Aaj ka Ank Jyotish Rashifal, 11 February 2023: अंक राशिफल से जानें आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आएगा

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal, 11 February 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 11 फरवरी की तारीख शुभ, धन, ऐश्वर्य और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। जिसका स्वामीग्रह चंद्रमा है, जो सफलता प्राप्ति में सहायक हो सकता है। 11 अंक का खास संबंध क्रिएटिविटी से भी है, हालांकि आपके जन्मांक के हिसाब से आपका अंकफल क्या कहता है, जरूर जानिए।

अंक राशिफल

अंक राशिफल, 11 फरवरी

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal, 11 February 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi 11 फरवरी 2023 का अंकफल : आज 11 फरवरी 2023 है। 11 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 11 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है।आज 11-02-2023 का भाग्यांक 02 रहेगा। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 02 व 08 का उच्चाधिकारी आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।चन्द्रमा के द्रव्य चावल व चीनी का दान करें।
2. जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 03
जाँब व व्यवसाय--- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 06 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 03
जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी चन्द्रमा जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में रुके धन प्राप्ति के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04- शुभ अंक-05 व 07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी राहु मित्र नहीं हैं।मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सूर्य व चन्द्रमा के अंक 01 व 02 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक06- शुभ अंक-05 व 07
जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिन है। जाँब में भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07- शुभ अंक-05 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08- शुभ अंक-05 व 06
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा है।शनि व मित्र ग्रह गुरु टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जाँब व व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
9. जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। व्यवसाय में गुरु व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited